शोएब इब्राहिम को सौतन के साथ देख आग बबूला हुई दीपिका कक्कड़! शेयर कर दी ये प्राइवेट फोटो

Dipika Kakar Sautan:डेली सोप 'ससुराल सिमर का' से घर-घर में मशहूर हुईं दीपिका कक्कड़ आज छोटे पर्दे से दूर हैं। मगर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की मौजूदगी बराबर बनी रहती है। यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए वह अपनी डेली रूटीन शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में, दीपिका ने अपने पति शोएब इब्राहिम की 'सौतन' के साथ फोटो शेयर की है। दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर शोएब इब्राहिम की एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देख कोई भी बीवी उनसे रिलेट कर पाएगी।
21 जुलाई को दीपिका कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, "मेरी सौतन के साथ बहुत बिजी हैं।" इसके साथ उन्होंने एक गुस्से और एक हंसी वाली इमोजी बनाई है। इसके बैकग्राउंड में दीपिका ने 'क्यों कि... मैं झूठ नहीं बोलता' मूवी का गाना 'सजन रे झूठ मत बोलो' का गाना लगाया है।
फोटो में शोएब इब्राहिम काउच पर बैठकर फोन चला रहे हैं। उन्होंने मरून टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी है। इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका कक्कड़ ने जिस 'सौतन' का नाम लिया है, वो कोई और नहीं बल्कि शोएब का फोन है। वह उन्हें ही 'सौतन' बुला रही हैं।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने साल 2018 में की शादी की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने टीवी शो 'कहां हम कहां तुम' में काम किया। यह शो सिर्फ एक साल ही चला। उसके बाद से ही अभिनेत्री छोटे पर्दे से दूर हैं। 'ससुराल सिमर का 2' में कैमियो रोल में दिखी थीं। कुछ समय पहले अभिनेत्री ने बताया था कि वह अभी अपने बेटे रुहान पर ध्यान दे रही हैं। इसलिए टीवी से दूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
