दीपिका कक्कड़ स्मृति ईरानी के क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर ये क्या बोल गईं- उफ्फ ये तो बहुत...

Dipika Kakar On Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने सीजन 2 के साथ वापसी की है। इस सीजन को जहां दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है तो वहीं सेलेब्स भी इस शो को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। अब इस शो को लेकर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दीपिका कक्कड़ जो कि खुद काफी सारे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं उनका कहना है कि वो खुद इस शो की बहुत बड़ी फैन हैं।
दीपिका ने हाल ही में अपने व्लॉग में बताया कि उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' देखा। जिसके बाद उन्हें पुराने दिन याद आ गए और उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शुरू हो गया है। शो का पहला एपिसोड 29 जुलाई को आया था। पहले एपिसोड के बाद से ही लोग इसके दीवाने हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बता रहे हैं कि उनका पहला एपिसोड कैसा लगा। अब दीपिका कक्कड़ का भी पोस्ट वायरल हो रहा है। दीपिका कक्कड़ ने शो के एक सीन का फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'वो वापस आ गए हैं। ऐसा लग रहा है कि हमारी जिंदगी को छोड़कर कहीं गए ही नहीं थे। उफ्फ। ये नॉसटाल्जिक है। तब भी फैन थी और आज भी फैन हूं। और क्योंकि की एक सच्ची व्यूअर। सभी को प्यार करती हूं।'
दीपिका का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। दीपिका ने यह भी बताया कि उन्हें यह ओरिजिनल सीरीज़ बहुत पसंद थी और उन्होंने इसे अपनी यंग दिनों में भी देखा था। शो का दूसरा सीजन वापस आ गया है और फैंस को इमोशनल कर रहा है। दीपिका की बात करें तो कुछ समय पहले ही उनकी लिवर कैंसर की सर्जरी हुई थी। उन्हें स्टेज 2 का कैंसर है. शोएब भी अपने व्लॉग में दीपिका के ट्रीटमेंट को लेकर जानकारी देते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












