पहले पति को छोड़ मुस्लिम को-एक्टर संग किया निकाह, बदला धर्म, अब धूमधाम से ईद मनाती हैं ये हसीना

Dipika Kakar

Dipika Kakar Married Life: अभी के समय पर टीवी हसीनाएं भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस से किसी भी मामले में काम नहीं है। चाहे पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ वह खूब चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें टीवी में काफी पसंद किया गया। लेकिन वह काफी विवादों में रही क्योंकि हिंदू धर्म को छोड़ उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाया।

अगर आप अभी भी इस एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं दीपिका कक्कड़ की। दीपिका कक्कड़ टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि साल 2010 में उन्होंने 'नील भरे तेरे नैना देवी' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें असल पहचान सीरियल 'ससुराल सिमर का' से मिली।

दीपिका कक्कड़ ने सिमर भारद्वाज के किरदार में 6 साल तक दर्शकों का दिल जीता। लेकिन दीपिका ने रौनक सैमसन नाम के शख्स के साथ में साल 2011 में शादी कर ली थी। लेकिन उनकी यह शादी कुछ खास टिक नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया। खबरों के अनुसार रौनक, दीपिका के साथ मारपीट करते थे।

लेकिन फिर खबर आने लगी कि दीपिका की पहली शादी उनके साथ लीड किरदार निभाने वाले शोएब इब्राहिम की वजह से टूटी थी। शो के दौरान जब दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो दोनों के अफेयर की चर्चा भी बढ़ने लगी। दोनों का प्यार धर्म की दीवार के बीच बंध गया था। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने पहले पति से तलाक लिया और शोएब से धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली।

दीपिका कक्कड़ ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। साथ ही उनका नाम भी बदलकर फैजा इब्राहिम रख दिया गया था। तब दीपिका को काफी ट्रोल भी किया गया था और उन्होंने पहले तो धर्म परिवर्तन की बात हर किसी से छुपी थी। लेकिन काफी वक्त बाद उन्होंने इस बात को मीडिया के सामने कबूल किया था कि उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया है।

हालांकि दीपिका ने यह भी साफ कर दिया था कि उन पर शोएब ने धर्म परिवर्तन के लिए कोई भी दबाव नहीं बनाया था। अब वह हिंदू धर्म को छोड़कर इस्लाम धर्म में पूरी तरीके से डल चुकी है और अब वह ना तो मांग में सिंदूर लगाती हैं और ना ही हिंदुओं का कोई भी त्यौहार मनाती हैं। लेकिन वह ईद को बहुत ही अच्छे तरीके से सेलिब्रेट करती हैं।

Read more about: dipika kakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X