फिर प्रेग्नेंट हुईं Dipika Kakar ? शोएब इब्राहिम के साथ अपने दूसरे बच्चे को लेकर किया खुलासा

Dipika Kakar

Dipika Kakar became pregnant again: दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन इन दिनों उन्होंने काम से ब्रेक लिया है। वे अपने बच्चे के साथ समय बिता रही हैं। क्योंकि उनका बेटा काफी छोटा है, लेकिन हाल ही में एक ऐसी खबर आई है जिसने फैन्स को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। जी हां, ऐसा माना जा रहा है कि दीपिका कक्कड़ दोबारा मां बनने जा रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस पति शोएब के साथ मिलकर इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और खुलासा किया है।

शोएब ने बताई दूसरे बच्चे की बात
बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब का बेटा अभी एक साल का भी नहीं हुआ है। ऐसे में खबरें आ रही थीं कि दीपिका दोबारा मां बनने जा रही हैं। वहीं हाल ही में कपल ने इस अफवाह से स्पष्ट किया है।

शोएब ने कही दूसरे बच्चे को लेकर ये बात
शोएब व्लॉग में बेटे के हेल्थ अपडेट को बताते हुए शोएब ने अपने दूसरे बच्चे के बारे में बात की जिससे लोगों को लगने लगा की दीपिका प्रेग्नेंट हैं। दरअसल शोएब कहते हैं कि दूसरे बच्चा होता तो बेबीज़ की होने वाली दिक्कतों के बारे में पहले से पता होता। इसके आगे शोएब कहते हैं कि इंशाल्लाब, अल्लाह ने चाहा तो जब दूसरा बेबी होगा तो पहले से काफी कुछ पता होगा।

फैन्स को हुआ था शक
हाल ही में जब दीपिका कक्कड़ इलक दिखलाजा के सेट पर दिख थीं तब उन्होंने अपनी पेट को दुपट्टे से कवर कर रखा था। जिससे लोगों को यह लगने लगा कि शायद दीपिका दूसरी बार मां बनने का प्लान कर रही हैं, लेकिन इन अफवाहों को सुन दीपिका को गुस्सा आया है वह कहती हैं कि बच्चे के जन्म के बाद वजन बढ़ गया है, जरा भी फोटो दूसरे एंगल से लिया जाता है लोगों को लगने लगता है कि वह प्रेग्नेंट है। यह कई एक्ट्रेससे के साथ हो चुका है। दीपिका इस बात को सुन काफी नाराज हैं वह अब किसी की मुद्दे को स्पष्ट करना नहीं चाहती हैं।

सेट पर हुआ प्यार फिर हुई शादी
आपको बता दें कि यह दीपिका कक्कड़ की दूसरी शादी है। दीपिका और शोएब ने 22 फरवरी साल 2018 में निकाह किया था। दोनों ससुराल सिमर का के सेट पर मिले थे। दोनों को प्यार हुआ एक समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का मन बना लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X