कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान फूट-फूट कर रोईं दीपिका, डॉक्टर से मिलते ही झर-झर बहने लगे आंसू, जानें कैसी है रिपोर्ट

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि यह साल दीपिका के लिए बहुत ही मुश्किलों भरा था। क्योंकि इसी साल उन्हें मालूम हुआ कि उनके लिवर में कैंसर है। हालांकि उनके कैंसर का इलाज हो चुका है। अब वह पहले से बेहतर भी महसूस कर रही हैं, लेकिन आए दिनों कोई ना कोई साइड इफेक्ट उन्हें परेशान करता रहता है।
डॉक्टर को देखते ही फूट-फूट कर रोईं दीपिका
फिलहाल तो हाल ही में दीपिका ऑन्कोलॉजिस्ट से मिलने के लिए गई थीं। दीपिका ने कहा कि ट्रीटमेंट के दौरान वह बहुत ही डर गई थीं और एंग्जाइटी हावी हो गई थी। दीपिका ने अपने व्लॉग में बताया कि वह पल उनके लिए कितना इमोशनल था। दीपिका ने बताया कि डॉक्टर को देखते ही वह खुद को रोक नहीं पाईं और उनकी आंखों से झर-झर आंसू बहने लगे। इस दौरान शोएब ने उन्हें संभाला।
सारी रिपॉर्ट नॉर्मल हैं...
आपको बता दें कि 3 जून को दीपिका की सर्जरी हो गई थी। दीपिका ने बताया कि इस सर्जरी के दौरान उनके लिवर का 22 % हिस्सा काट के अलग कर दिया गया है, लेकिन अच्छी बात यह है कि कैंसर सिर्फ लिवर तक ही सीमित रहा फैला नहीं। दीपिका ने आगे बताया कि उनके लिवर में एक टेनिस बॉल के बराबर ट्यूमर था। जब पता चला था तब काफी दुख हुआ था, फिलहाल तो सर्जरी हो चुकी है। छोटी बड़ी दिक्कतें तो लगी ही रहती हैं, लेकिन टेस्ट करवाने पर सारी ही रिपोर्ट नॉर्मल है। वह रिकवर कर रही हैं। दीपिका ने अपने व्लॉग में यह भी बताया कि वह टारगेटेड थेरेपी ले रही हैं जो कम से कम 2 साल तक तो चलेगी। यह कैंसर की कोशिकाओं को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। इस थेरेपी की वजह से ही साइड इफेक्ट होते हैं। जिससे काफी दिक्कतों रोजाना में झेलनी पड़ती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











