..................... Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim share Son Ruhan Ibrahim First photo in Social Media - Hindi Filmibeat

सोशल मीडिया पर पहली बार Dipika Kakar ने शेयर की अपने बेटे रुहान की तस्वीर, पति शोएब इब्राहिम भी दिखे साथ

Dipika Kakar

Dipika Kakar: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakkar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर शोएब इब्राहिम की पत्नी दीपिका हाल ही में एक बेटे की मां बनी है। मां बनने के बाद दीपिका ने अब पहली बार अपने बेटे रुहान की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस खास तस्वीर में दीपिका और शोएब के साथ उनके बेटे रुहान (Ruhan) भी दिखाई दे रहें हैं।

दीपिका कक्कड़ ने दिखाई बच्चे की झलक-

मशहूर टीवी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बैसे काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ खुद से जुड़ी अपडेट फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही अपने यूट्यूब चैनल में भी दीपिका और उनके पति शोएब खुद से जुड़ी सारी जानकारी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

बैसे तो दीपिका अपने बेटे रुहान के साथ पहले भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं परंतु बेटे का चेहरा एक्ट्रेस ने नहीं दिखाया था। तो ये पहली बार है जब दीपिका कक्कड़ ने अपने बेटे रुहान का चेहरा इस तरह से सोशल मीडिया पर पहली बार रिवील किया है।

https://hindi.filmibeat.com/television/reem-sameer-fall-in-love-with-a-man-of-her-father-age-she-is-being-trolled-fiercely-122283.html

जैसे ही दीपिका ने अपनी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो पल भर में ही वायरल हो गई। और अब दीपिका और शोएब के बेटे रुहान को देखकर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'दादा जी पर गया है', वहीं दूसरे यूजर ने कहा- 'पूरा रिजा के जैसा है', वहीं तीसरे यूजर ने 'रुहान को देखकर कहा कि ये बिल्कुल दीपिका पर गया है'।

प्री-मेच्योर बच्चे की मां बनी थी दीपिका-

शोएब इब्राहिम की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया था। ये एक्ट्रेस की प्री-मेच्योर डिलीवरी थी, जिसकी वजह से उनका बेटा काफी वीक था। जन्म के बाद उसे कई दिनों तक NICU में रखा गया था। इसके बाद कुछ समय बाद घर आने पर कपल के बेटे का उनकी फैमिली ने जोरदार स्वागत किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X