इस हसीना ने धर्म बदलकर किया निकाह, अब इस हाल में कट रही जिंदगी, ऐसे मना रहीं है रमजान
Shoaib Ibrahim Ramadan Video: कभी टीवी की दुनिया में अपना परचम लहराने वाली दीपिका कक्कड़ अब अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रही हैं और अब तो रमजान आ गए हैं तो उनके घर की रौनक देखने लायक है।

परिवार मना रहा रमजान की खुशियां
दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि उनके घर में रमजान की किस तरह से तैयारियां चल रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि उनका परिवार छत में जाकर चांद के दिखने का इंतजार कर रहा है। शोएब की बहन भी इस मौके पर उनके साथ नजर आईं।
चांद दिखने के बाद दीपिका कक्कड़ का पूरा परिवार एक-दूसरे को बधाइयां देता दिख रहा है। इस वीडियो में दीपिका का बेटा रुहान भी नजर आ रहा है। जो अपने बड़ों को रमजान की बधाइयां दे रहा है।
प्यार के लिए बदला धर्म
आपको बता दें, 22 फरवरी 2018 में दीपका और शोएब की शादी हुई थी। यह एक ट्रेडिशनल निकाह था और यह शोएब के होम टाउन मौदाहा में हुआ था। दीपिका ने निकाह के लिए अपना धर्म तक बदल लिया था और अपना नाम फैजा इब्राहिम रख लिया।
दोनों की प्रेम कहानी ससुराल सिमर का के सेट से शुरू हुई थी, जहां दीपिका शो में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर रही थीं और शोएब उनके अपोजिट काम कर रहे थे। दोनों को इसी शो के दौरान काम करते हुए प्यार हुआ शादी करने का फैसला ले लिया। अब दोनों पिछले आठ सालों से खुशी-खुशी अपना जीवन बसर कर रहे हैं।
दोनों का अपना यूट्यूब चैनल है और इस चैनल के जरिए वो अपनी पर्सनल लाइफ की जानकारी शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











