Dipika Kakar: प्रेग्नेंट हैं दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम का खुलासा- मिसकैरेज के बाद..

Dipika Kakar pregnant:ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम मां बनने वाली हैं। दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने अपने ब्लॉग और इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की घोषणा की है। शोएब और दीपिका ने अपने ब्लॉग में कहा है कि सभी घर के बड़े लोग और डॉक्टर का भी कहना था कि 3 महीने बाद दीपिका के मां बनने की खबर सभी को बनानी है।
शोएब ने बताया कि पिछले साल हमारे साथ एक घटना हुई है। दोनों ने बताया कि फरवरी अंत के दौरान दीपिका का मिसकैरेज हुआ था। 7 वीक की प्रेगनेंसी दीपिका की थी। बहुत सारी चीज तभी थी। हमारे मन में डर बैठ गया था। शोएब ने कहा कि सही वक्त पर हम बोलना चाहते थे। मुझे याद है 25 नवंबर को दीपिका ने लाइन वाले कीट की फोटो भेजी थी। हम दोनों अपने अंत से खुश बहुत थे।
लेकिन हम साथ ही बहुत डरे हुए थे। हम खुश होने में भी डर रहे थे। मुझे बहुत मजबूत अहसास था कि इस बार है। हम हर एक चीज में काफी ध्यान रखते थे। मैंने दीपिका को भी कहा था कि अम्मी को भी मत बताना तब। शोएब ने कहा कि मां को भी हमने 20 दिन बाद बताया है। डॅाक्टरों ने दीपिका को बेड रेस्ट करने के लिए बोला था। दीपिका ने कहा कि पहली बार जब हमने मां को बताया तो वह भी पिछली घटना को लेकर डरी हुई थीं। शोएब और दीपिका ने कहा कि हमारा सफर शुरू हुआ है।
शोएब ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि आभार, खुशी उत्साह और साथ ही घबराहट से भरे दिलों के साथ इस खबर को आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं। हमारी लाइफ का ये खूबसूरत फेज है..हां हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। जल्द ही पैरेंटडुड अपनाने जा रहे हैं। हमारे छोटे बेबी के लिए आपकी ढेर सारी दुआओं और प्यार की जरूरत है। दीपिका और शोएब ने मां और पिता की टी-शर्ट पहनकर फोटो शेयर की है। आपको बता दें कि दीपिका और शोएब अपनी शादी के 5 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। दीपिका और शोएब ने 22 फरवरी 2018 को निकाह किया था।


Click it and Unblock the Notifications