Review कहां हम कहां तुम- फ्रेश लव स्टोरी के साथ सोनाक्षी- रोहित की कहानी दिल में बस जाएगी

By Prachi Dixit

स्टार प्लस का नया शो 'कहां हम कहां तुम' प्राइम टाइम में अपनी जगह पक्की करने आया है। दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर एक ऐसी लव स्टोरी लेकर आए हैं, जिसमें प्यार भी है और परिवार भी। इस शो की शुरुआत होती है सोनाक्षी यानी कि दीपिका कक्कड़ से।

टीवी की सबसे बड़ी स्टार। वहीं दूसरी तरफ सर्जन रोहित के किरदार में करण वी ग्रोवर परफेक्ट साबित हुए हैं। जहां पर पहले एपिसोड में दोनों की प्रोफेशनल लाइफ और निजी जीवन की एक झलक दिखाई गई है। लंबे समय बाद टीवी पर एक फ्रेश कहानी सामने आयी है।

kahan hum kahan tum

जहां पर दो लोग दो अलग प्रोफेशन से जुड़े हुए हैं। एक लोकप्रिय टीवी स्टार है। दूसरा शहर का सबसे बड़ा सर्जन। शो के पहले एपिसोड से ये साबित होता है कि आने वाले समय में ये शो प्यार की दिलचस्प कहानी के साथ परिवार के महत्व को भी दर्शाती हुई नजर आएगी।

यकीन मानिए आपको दीपिका को देखते हुए कहीं पर भी ससुराल सिमर की सिमर नहीं याद आएगी। दीपिका स्क्रीन पर खुद को फिर से फ्रेश किरदार में पेश कर रही हैं। जो कि काबिले तारीफ है। इसके साथ लंबे समय बाद स्क्रीन पर एक और नई जोड़ी देखने को मिल रही है।

फिलहाल शो में अभी दोनों की मुलाकात और रोमांस नहीं दिखाया गया है। लेकिन इतना तो तय है कि ये टीवी की आने वाले दिनों में बेस्ट जोड़ी साबित होगी। इसके साथ ही पहले एपिसोड में दिव्यांका त्रिपाठी ( इशिता) और दीपिका (सोनाक्षी) को एक साथ स्क्रीन पर देखना भी काफी दिलचस्प रहा।

दर्शकों को पहली बार एक टीवी एक्ट्रेस के कैमरे के पीछे की मेहनत भी देखने को मिलेगी। कैसे एक टीवी स्टार अपने काम के लिए निजी जीवन से समझौता करती हुई नजर आती हैं। फिल्मीबीट की तरफ से प्राइम स्लोट में ये शो दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X