रामायण की सीता Dipika Chikhlia ने किया ऐसा डांस, भड़के लोग- सीता मां शर्म करो, ऐसा मत करो

Dipika Chikhlia Video:रामायण की सीता यानी कि दीपिका चिखलिया एक बार फिर से इंटरनेट पर ट्रोल हो गई हैं। दीपिका चिखलिया के लिए सीता की यादगार भूमिका निभाना भारी पड़ रहा है। तभी तो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हुआ उनका एक भी वीडियो बड़ी परेशानी बन जाता है। इस बार भी दीपिका ने एक फिल्मी गाने पर अपना डांस वीडियो पोस्ट किया है। जिसके लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया है। दीपिका चिखलिया के इस मॉर्डन लुक को देख उनके फैंस भड़क गए हैं। अपने इस वीडियो में दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में दीपिका चिखलिया ने क्रीम रंग का शरारा पहनकर रखा हुआ है। इस वीडियो में दीपिका चिखलिया ओ मेरे शोना रे शोना गाने पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं।

दीपिका का डांस
दीपिका ने इस सांग में अपने स्टाइल में डांस किया है। लेकिन फैंस को उनका यह डांस पसंद नहीं आ रहा है। कई लोगों ने दीपिका चिखलिया को बुरी तरह ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है कि लोगों के लिए आप सीता हो तो वही रहो उमराव जान मत बनो।

सभी को सीता मां का रूप दिखता
एक यूजर ने लिखा है कि सीता मां आप ये सब मत करो। एक और अन्य यूजर ने लिखा है कि दीपिका जी आप में सभी को सीता मां का रूप दिखता है। आप ऐसा न करें। कई सारे यूजर ने ऐसा लिखा है कि आपको सीता मां मानते हैं आप ऐसा मत करिए।

दीपिका चिखलिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव
एक और यूजर ने लिखा है कि नहीं मां, अच्छा नहीं लगता है, माता सीता की छवि दिखती है आप में। आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और वह आए दिन अपनी कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दीपिका की हर वीडियो और फोटो पर लोग उन्हें प्रणाम करना नहीं भूलते हैं।

फिल्मों में किया काम टीवी से पहले
सीता बनने से पहले वह टीवी की दुनिया में अपनी बोल्ड और ग्लैमरस छवि के कारण छाई हुई थीं। 1983 के दौरान उन्होंने फिल्मों में अपना कदम रख दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











