राम-सीता का पर्दे के पीछे ऐसा नजारा, देखने लगे लक्ष्मण-भरत, राामायण की अनदेखी तस्वीर Viral
रामायण की सीता दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। फिलहाल दूरदर्शन पर रामायण का सफर पहुंचा है सीता और राम के अलगाव पर। इसी के साथ शुरू होगी लव-कुश की कहानी। इस बीच रामायण की सीता यानी कि दीपिका चिखलिया ने पर्दे के पीछे की एक खास तस्वीर शेयर की है।
जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि कैसे गंभीर होकर राम- सीता यानी कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया अपने सीन की तैयारी कर रहे हैं। वहीं आपको पेड़ के पीछे लक्ष्मण और भरत भी नजर आयेंगे। दीपिका ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में शो के निर्माता रामानंद सागर भी नजर आ रहे हैं। रामानंद सागर दोनों को शायद कोई सीन समझा रहे हैं। उनके हाथ में किताब भी है। वह दोनों को कोई जानकारी दे रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है कि पर्दे के पीछे। बहरहाल, बीते दिन रामायण की ऐसी ही कई अनदेखी पर्दे के पीछे की मस्ती भरी तस्वीरें वायरल हुई हैं चलिए आपको दिखाते हैं। कई तस्वीरें दीपिका चिखलिया ने खुद शेयर की हैं। जो कि आपके लिए मस्ट वॅाच है।


Click it and Unblock the Notifications