Dipika Chikhlia:33 साल बाद छोटे पर्दे पर कमबैक कर रही हैं 'रामायण' की सीता, इस शो में आयेंगी नजर!

Dipika Chikhlia: अभिनेत्री दीपिका चिखलिया, जो कि निर्माता, निर्देशक रामानंद सागर के अति लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाकर घर-घर लोकप्रिय हुई थी। अब 33 साल बाद फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही है, अभिनेत्री को लेकर फैंस काफी खुश हैं।
दीपिका चिखलिया का करियर-
'रामायण' से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया छोटे परदे पर आखिरी बार 1990 में प्रसारित संजय खान के धारावाहिक 'द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' में नजर आईं थी। फैंस को दीपिका का बहुत लंबा इंतजार किया लेकिन दीपिका ने मनोरंजन जगत में उसके बाद कोई काम नहीं किया पंरतु अब फिर से दीपिका एक नए शो में नजर आने वाली हैं।
दीपिका चिखलिया का नया शो-
दीपिका ने मंगलवार से अपने नए धारावाहिक की शूटिंग शुरू कर दी है। इस धारावाहिक से वह निर्माता भी बन गई हैं। मंगलवार से मुंबई में धारावाहिक 'धरतीपुत्र नंदिनी' की शूटिंग शुरू हुई है। इस धारावाहिक में दीपिका चिखलिया न सिर्फ अभिनय कर रही हैं, बल्कि इस धारावाहिक का भी निर्माण वह खुद कर रही हैं।
दीपिका चिखलिया कहा है, 'खुद निर्माता बनने के पीछे कई कारण रहे। एक कलाकार के तौर पर मुझे कुछ मजा नहीं आ रहा था, जिस तरह की भूमिकाएं मैं करना चाह रही थी वैसी भूमिकाएं नहीं आ रहे थीं। इसलिए मैंने सोचा खुद का प्रोडक्शन शुरू करूं ताकि कुछ अच्छा काम कर सकूं।'
ये पूछे जाने पर कि प्रोडक्शन संभालना अपने आप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, अभिनय के साथ इसे कैसे निभाएंगी? दीपिका ने इस पर कहा, 'मुझे लग रहा था कि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी के साथ एक्टिंग नहीं कर पाऊंगी लेकिन हमारी टीम इतनी अच्छी बन गई है कि अब दोनों चीजें आसान लगने लगी हैं।'
धारावाहिक 'धरतीपुत्र नंदिनी' से पहले दीपिका चिखलिया ने कुछ फिल्में भी की हैं। वह कहती हैं, 'इससे पहले मैंने 'गालिब', 'बाला' और 'हिंदुत्व' जैसी फिल्में की है लेकिन एक एक्टर के तौर पर काम करके संतुष्टि नहीं मिल रही थी। तो अब इसमें काम करने को लेकर मैं खुश हूं।


Click it and Unblock the Notifications












