डिनो मोरिया ने ‘तांडव’ की तैयारी के लिए की इतनी बड़ी तैयारी, सीरीज में होगा दिलचस्प किरदार
आगामी अमेज़न ओरिजिनल सीरीज 'तांडव' के अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। डिनो मोरिया इसमें पॉलिटिकल साइंस के एक प्रोफेसर की भूमिका में नज़र आयेंगे और उन्होंने हाल ही में इस किरदार को लेकर अपनी तैयारियों के बारे में चर्चा की। साथ ही इस शो को करने की वजह पर भी रोशनी डाली।
उन्होंने बताया, ''अपनी भूमिका निभाने के लिये कैमरे के सामने जाने से पहले मुझे उसकी पूरी तैयारी करना पसंद है, ताकि मैं उस भूमिका को विश्वसनीयता के साथ निभा सकूं। 'तांडव' में मैं एक पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर के रूप में नज़र आने वाला हूं और इसलिये मैंने कई सारी फिल्में और शोज़ देखे, जिनमें प्रोफेसर्स थे और मैंने उनकी बॉडी लैंग्वेज को काफी करीब से देखा।''

'तांडव' जीवन में एक बार मिलने वाले मौके जैसा है और मैंने दोनों हाथों से उस मौके को लपक लिया। भारत में पहली बार पॉलिटिकल थ्रिलर शो बनाया गया है और उसके हिसाब से तांडव नाम बिलकुल सही है। राजनीति की पृष्ठभूमि पर बनने के कारण 'तांडव' में रिश्तों में काफी जटिलताएं दिखायी गयी है। इसलिए, जिन लोगों को राजनीति जैसे विषय में बहुत रुचि नहीं है, उन्हें भी यह शो पसंद आयेगा।''
बहुप्रतीक्षित राजनीतिक ड्रामा, 'तांडव' का प्रीमियर 15 जनवरी, 2021 को भारत समेत 200 से भी ज्यादा देशों व क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जायेगा।हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जाफर द्वारा प्रोड्यूस, 9 एपिसोड में बने इस पॉलिटिकल ड्रामा में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, मोहम्मद जीशान अयूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डियास, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पाहुजा और शोनाली नागरानी जैसे कलाकार शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications












