बिग बॉस- आशका के नौकर बने निरहुआ, न्‍यूड होंगे इमाम

By Ajay Mohan

बिग बॉस के घर में सब जानवर बन गये वहीं पड़ोस में रह रहे भोजपुरी अभिनेता दिनेश निरहुआ अब मॉडल एवं अभिनेत्री आशका गरोडिया के नौकर एवं सुरक्षा गार्ड बन बये हैं। आलम यह है कि आशका को जो कोई भी काम होता है, वो सीधे निरहुआ भईया से कहती हैं।

सोमवार के एपिसोड में यह बात तब सामने आयी जब उनके साथ रह रहे इमाम सिद्दीकी ने अपनी हरकतों से उन्‍हें रुलाना शुरू किया। पहले इमाम सिद्दीकी ने ऊटपटांग हरकतें करनी शुरू कर दीं, उसके बाद वो अचानक स्किन टाइट कपड़े पहनकर आये और मुंह पर शेर जैसा कपड़ा बांध लिया। फिर अजीब-अजीब सी हरकतें करने लगे।

Dinesh Nirahua become Ashka's servant and security

इस बीच इमाम एक ही बात दोहराते रहे, इट्स ए गेम, मैं गेम खेल रहा हूं। बार बार एक ही शब्‍द सुनकर आशका आपे से बाहर हो गईं और इमाम को खरी खोटी सुना डाली। इस बीच आशका ने कहा, "जितनी बार इसने अल्‍लाह-अल्‍लाह नहीं कहा होगा उससे ज्‍यादा बार तो यह इट्स ए गेम कह चुका है।" बस फिर क्‍या था इमाम अपने उग्र रूप में आ गये और तांडव शुरू कर दिया।

इमाम की आक्रामक हरकतों को देख आशका इतना घबरा गईं कि जहां जातीं, वहां अपने साथ निरहुआ को लेकर जातीं। उन्‍हें कुछ चहिये होता तो भी निरहुआ से कहतीं। यहां तक पानी भी पीना था तो कहतीं, "निरहुआ भईया जरा पानी ला दीजिये।" खास बात यह है कि इस डरी सहमी लड़की के लिये इस समय निरहुआ कुछ भी करने को तैयार हैं।

इस बार पुरुष होंगे निर्वस्‍त्र

सोमवार को दिन भर की उठापटक के बाद बिग बॉस में इमाम सिद्दीकी ने साफ कह दिया है कि अगर उन्‍हें घर से बाहर नहीं निकाला गया तो वो अपने सारे कपड़े उतार देंगे। फिर चाहे घर में चार कैमरे लगे हों या चालीस, उन्‍हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

यह चेतावनी सोमवार के एपिसोड में दी है। उस दौरान इमाम ने घर की कई सारी चीजें तोड़ीं और जमकर उत्‍पात मचाया। इस कारण मौके पर बिग बॉस के सुरक्षाकर्मियों को भी हस्‍तक्षेप करना पड़ा।

अब सवाल यह उठता है कि क्‍या टीवी पर एक बार फिर बिग बॉस अश्‍लीलता परोसेंगे या नहीं, क्‍योंकि अगर इमाम निर्वस्‍त्र हुए, तो वो भी किसी अश्‍लीलता से कम नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X