Harshita Shekhar Gaur: हॉट अंदाज में बैकलेस गाउन में कहर ढाती दिखी 'मिर्जापुर' की डिम्पी!

Harshita Shekhar Gaur

टीवी सीरीज मिर्जापुर में डिंपी का किरदार निभाने वाली और जहानाबाद - ऑफ लव एंड वॉर में कस्तूरी मिश्रा का किरदार निभाने वाले हर्षिता गौर आजकल खूब चर्चा में है। हो भी क्यों ना आखिर उनके पास बैक-टू-बैक खूब प्रोजेक्ट हाथ में आ रहे हैं। लेकिन आज हम हर्षिता की काम की नहीं बल्कि उनके फोटोशूट की बात कर रहे हैं।

हाल ही में हर्षिता ने एक फोटोशूट करवाया है जिसने वे बैकलेस नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट में हर्षिता ने उन्होंने पिंक गाउन पहना है जो की बैकलेस है, फ्रंट डीप नेक है और थाइज के पास से स्प्लिट है। इस गुलाबी रंग के गाउन में हर्षिता शेखर गौर ना सिर्फ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं बल्कि वे हॉट भी लग रही हैं।

इस बैकलेस गाउन में हर्षिता ने शाइनिंग मेकअप किया है, पिंक ग्लॉसी लिप्स, शाइनी चीक्स और सिल्वर लॉन्ग इयररिंग्स के साथ खुले बालों में हर्षिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बेबी पिंक नेल कलर और सिल्वर इयररिंग्स पहन हर्षिता बेहद मादक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।

कुछ ही घंटों में हर्षिता के इस वीडियो को हजारों और लाइक्स और कमेंट आए हैं। फैंस हर्षिता के इस लुक को हॉट बता रहे हैं। कुछ लोग उन्हें फायर और दिल के इमोजी भेज रहे हैं तो कुछ लोग बोल रहे हैं कि वे तो पानी पानी हो गए। बहुत से लोग उनके कस्तूरी मिश्रा के रोल को याद कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ब्यूटीफुल बता रहे हैं। परफेक्ट ड्रेस परफेक्ट मेकअप के साथ डिंपी फायर करती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें, हर्षिता शेखर गौर शुरुआत में एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी, वे जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी तब उनके पास सीरियल में काम करने का ऑफर आया था। उस समय उन्होंने इसे ठुकरा दिया और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही एक्टिंग में काम करने की ठानी। हर्षिता गौर डिंपी 'साड्डा हक' से अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने संयुक्ता अग्रवाल का किरदार निभाया था। इसके बाद वे 2018 में वेब सीरीज मिर्जापुर में गुड्डू भैया की बहन डिंपी का किरदार निभाते नजर आईं।

हाल ही में रिलीज हुई जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर में कस्तूरी मिश्रा के किरदार को खूब याद किया जा रहा है और ये माना जा रहा है कि डिंपी ने पीले स्कूटर पर लहंगा पहने सीन को 3 ईडियट्स के बाद रिक्रिएट कर दिया है और फैंस की यादें ताजा कर दी हैं।

हालांकि हर्षिता का इस बारे में कहना है कि उन्हें अंदाजा तक नहीं था कि वे इस सीन को रिक्रिएट कर रही हैं। बहरहाल हर्षिता अपने फैंस के दिलों में अलग जगह बना चुकी हैं। आपको बताते चलें डिंपी को इंस्टाग्राम पर 9 लाख 32 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X