Exclusive: राहुल करे तो रासलीला..डिंपी करे तो करेक्टर ढीला..

Dimpy Ganguly, Rahul Mahajan heading for divorce, people shocked
एक बार फिर से टीवी एक्टर राहुल महाजन और उनकी बीवी डिंपी महाजन के अलगाव की खबरें सुर्खियां बनीं हैं। कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता तलाक की दहलीज पर आ चुका है और दोनों तलाक लेने वाले हैं। वजह बतायी जा रही है कि डिंपी गांगुली दुबई के एक रईस बिजनेसमैन के इश्क में गिरफ्तार हो गयी हैं। जैसे ही यह खबर आयी ना वैसे ही सोशल नेटवर्किंग साइटस पर तेजी से वाइरल हो गयी है।

राहुल को छोड़ डिंपी ने गुजारी बिजनेसमैन के संग रात, होगा तलाक!

आधे से ज्यादा लोगों ने तो राहुल महाजन पर ही निशाना साधा है। दिल्ली की पूनम ने ट्विटर पर लिखा है कि राहुल महाजन जैसे मेंटल आदमी के साथ कोई पूरी जिंदगी कैसे बीता सकता है, रही बात डिंपी के अफेयर की तो राहुल मियां कौन से बड़े पाक साफ हैं। पहले अपनी पत्नी श्वेता के साथ बदसलूकी करके उसका जीना हराम किया उसके बाद म़ॉडल पायल रोहतगी के साथ रोमांस करने के बाद उसे भी मारा-पीटा और उसे भी प्रताड़ित किया।

इससे पहले भी डिंपी ने कई बार आरोप लगाया है कि राहुल उसके साथ जानवरों संग पेश आते हैं। ऐसे में भावना में बहकर शादी करने वाली डिंपी गांगुली ने अगर किसी और के साथ रहने का फैसला किया है तो गलत किया है। यह तो वो ही बात हुई कि आप करो तो रासलीला... डिंपी करे तो करेक्टर ढीला..।

मालूम हो कि साल 2010 में एक टीवी रियलिटी शो राहुल दुल्हनिया ले जायेगा...के जरिये राहुल ने डिंपी से शादी की थी। डिंपी, राहुल की दूसरी बीवी हैं। इससे पहले साल 2008 में राहुल का पत्नी श्वेता सिंह से तलाक हो चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X