Ex- बिग बॉस कटेंस्टेंट.. डिंपी गांगुली हुई प्रेग्नेंट.. देखिए PIC
राहुल महाजन की एक्स वाइफ और पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी डिंपी गांगुली मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं जिसमें वो अपने पति रोहित के गाल पर किस कर रही हैं और रोहित का हाथ डिंपी के बेबी बंप पर है।
तस्वीरें शेयर करने के साथ ही डिंपी ने अपने हबी के लिए बेहद इमोश्नल मैसेज भी लिखा है जिसे पढ़कर शायद आपकी भी आखें भर आएं।
डिंपी ने लिखा कि एक साल पहले हमने एक-दूसरे की जिंदगी बनने का फैसला किया था और जिंदगी भर साथ देने का वादा भी किया था। ये एक साल कैसे बीत गया पता ही नहीं चला...ऐसा लग रहा है मानो कल की ही बात हो।
डिंपी ने आगे लिखा कि उस समय मुझे ऐसा लगता था कि मेरा सब कुछ खत्म हो गया है। फिर जब तुम आए और मेरा हाथ थामा और मुझे जिंदगी की हर खुशी दी।
डिंपी ने आगे लिखा कि मैं भगवान का शुक्रिया करती हूं कि मुझे तुम जैसा लाइफ पार्टनर मिला। मैं आपको बता नहीं सकती रोहित कि मैं कितनी खुश हूं।
देखें आगे की स्लाइड्स...


Click it and Unblock the Notifications











