डिंपी गांगुली के घर आई नन्ही परी, रखा प्यारा सा नाम..
राहुल महाजन की पूर्व पत्नी और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट डिंपी गांगुली मां बन गई हैं। डिंपी ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। डिंपी ने ये खबर सोशल मीडिया पर खुद अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
[#Masti: ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं आपके फेवरिट स्टार्स.. देंखे PICS]
आपको बता दें कि डिंपी ने राहुल महाजन से तलाक लेने के बाद अपने बचपन के दोस्त रोहित गांगुली से शादी कर ली थी। रोहित दुबई में एक बिज़नेसमैन हैं और दोनों दुबई में ही सैटल हैं। बता दें कि डिंपी और रोहित ने बेटी का नाम रिआना रखा है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों खबर आई थी कि डिंपी गांगुली मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ शेयर की थी जिसमें वो अपने पति रोहित के गाल पर किस कर रही हैं और रोहित का हाथ डिंपी के बेबी बंप पर था। तस्वीर के साथ डिंपी ने रोहित के लिए एक इमोश्नल मैसेज भी लिखा था।
डिंपी ने लिखा था कि डिंपी ने लिखा कि एक साल पहले हमने एक-दूसरे की जिंदगी बनने का फैसला किया था और जिंदगी भर साथ देने का वादा भी किया था। ये एक साल कैसे बीत गया पता ही नहीं चला...ऐसा लग रहा है मानो कल की ही बात हो।
डिंपी ने आगे लिखा था कि उस समय मुझे ऐसा लगता था कि मेरा सब कुछ खत्म हो गया है। फिर जब तुम आए और मेरा हाथ थामा और मुझे जिंदगी की हर खुशी दी।
देखें डिंपी और रोहित की कुछ तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











