CLASH: फिल्म से पहले टीवी पर भिड़ेंगे दिलवाले Vs बाजीराव मस्तानी
[टेलीविजन] दस दिन बाद बॉक्स-ऑफिस पर साल की दो जबरदस्त फ़िल्में दिलवाले और बाजीराव-मस्तानी टकराएंगी लेकिन उससे पहले इनका अमाना सामना होगा टीवी पर। जी हां दोनों ही फिल्मों के सितारे में फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
जहां दिलवाले की टीम स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया में गोपी-अहम को लव टिप्स देगी तो वहीं दूसरी ओर बाजीराव-मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कलर्स के शो स्वरागिनी में स्वरा-संस्कार की जिन्दगी में प्यार के रंग भरते हुए नजर आयेंगें।
[दिलवाले MEETS साथ निभाना साथिया: शाहरूख काजोल संग मोदी हुए गेरूआ]
जैसा की स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया में मधुबेन की कलाकारी के चलते अहम के सामने मीरा के साथ हुए वस्त्र हरण की सच्चाई सामने आ चुकी है। जिसके बाद वह कोकिला और गोपी से अपने सारे रिश्ते तोड़कर चला जाता है।
[स्वरागिनी: जब अपनी चाल में फंस गया लक्ष्य और ......]
इन्ही रिश्तों को जोड़ने शो में आएगी दिलवाले की टीम, जो ना सिर्फ गोपी-अहम की जिन्दगी में खुशियां लेकर आएगी बल्कि शो की गिरती हुई टीआरपी को भी नंबर 1 पर लेकर आने वाली है।
[साथ निभाना साथिया में TWIST - कौन In कौन OUt]
वहीं दूसरी और कलर्स के शो स्वरागिनी में भी इन दिनों स्वरा और संस्कार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रागिनी की किडनैपिंग के बाद दोनों के बीच में काफी दूरियां आ गयी है जिसे खत्म करने के लिए शो में नजर आयेंगें बाजीराव-मस्तानी।
मतलब कि दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर जो शो में गये है अपनी फिल्म बाजीराव-मस्तानी का प्रमोशन करने। आइये स्लाइड्स में जानते है किस तरह फ़िल्मी सितारों ने शो में किया अपनी फिल्म का प्रमोशन:-


Click it and Unblock the Notifications











