'जेठालाल' की बेटी नियति ने रचाई शादी, दुल्हन लुक से ज्यादा सफेद बालों पर हुई चर्चा- PICS
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी की बेटी नियती जोशी की शादी इन दिनों चर्चा में हैं। दिलीप जोशी की बेटी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अभिनेता की बेटी की ये वेडिंग चर्चा में एक खास वजह से भी है। जहां नियती ने समाज की रुढ़िवादी सोच को तोड़ा है और बढ़िया मैसेज देने की कोशिश की है।
दुल्हन बनी नियती की ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली। जैसा कि आमतौर पर देखा जाता है कि शादी में दुल्हन के लुक पर खूब ध्यान दिया जाता है, कई बार तो कमेंट भी किए जाते हैं कि दुल्हन मोटी है सांवली है या फिर अन्य चीजें। लेकिन इस पिछड़ी सोच को तोड़ते हुए दिलीप जोशी की बेटी ने बहुत आत्मविश्वास के साथ साधारण तरीके से शादी की।

साथ ही उन्होंने अपने सफेद बालों को कलर करने के बजाय फ्लॉन्ट किए। ग्रे हेयर की वजह से नियति की शादी की तस्वीरें काफी चर्चा में आईं। सोशल मीडिया पर नियति ने अपने खास अंदाज से बढ़िया मैसेज दिया। सोशल मीडिया पर नियति के इस आत्मविश्वास की भी प्रशंसा की गई।
नियति से पहले नेहा धूपिया व समीरे रेड्डी जैसी अभिनेत्रियां भी सफेद बालों वाली तस्वीर पोस्ट करके अपने विचार रख चुकी हैं। समीरा ने तो एक लंबा पोस्ट लिखकर बताया था कि वह सफेद बालों को लेकर काफी चिंतित रहा करती थी कि लोग क्या कहेंगे व उन्हें लेकर कैसी टिप्पणी की जाएगी। लेकिन आखिर में उन्होंने अपने हिसाब से जीना व अपनी खुशी को महत्व देना जरूरी समझा।


Click it and Unblock the Notifications











