स्टार प्लस के सीरियल दिल तो हैप्पी है जी एक्ट्रेस ने किया सुसाईड, हैरान रह गए फैन्स
स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल, दिल तो हैप्पी है जी की अदाकारा सेजल शर्मा की सुसाईड की खबर ने टीवी जगत को फिर से एक झटका दे दिया। कुछ ही समय पहले, टीवी एक्टर, कुशाल पंजाबी की सुसाईड की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया था। सेजल इस शो में सिम्मी खोसला, शो के हीरो रॉकी की बहन की भूमिका में दिखाई देती थीं। उनकी सुसाईड के पीछे का कारण फिलहाल पता नहीं लगाया जा सका है।
सीरियल के एक्टर अरू के वर्मा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि ये दुखद खबर सच है। टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम से बात करते हुए अरू ने बताया कि ये मेरे लिए विश्वास करने लायक बात नहीं है।

अरू ने बताया कि वो सेजल से 10 दिन पहले ही मिले थे और दोनों वॉट्सएप पर भी अकसर बातें करते थे। अरू ने बताया कि 10 दिन पहले तक सेजल बिल्कुल ठीक थीं।
सेजल ने बीती रात ही सुसाईड कर लिया था लेकिन उनके परिवार को ये खबर आज सुबह मिल पाई। उनके शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उदयपुर ले जाया गया है।
अरू ने सीरियल में उनके भाई की भूमिका निभाई थी। सेजल ने उन्हें इस साल राखी भी बांधी थी और दोनों काफी करीब थे। इस खबर से अरू स्तब्ध है और बात करने की स्थिति में नहीं थे।
सेजल शर्मा के लिए दिल तो हैप्पी है जी पहला टीवी प्रोजेक्ट था। इससे पहले कुछ टीवी एड और वेबसीरीज़ में दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications












