एक और सुपरस्टार होने वाले हैं नखरों की वजह से सिरियल से OUT..
एक और सुपरस्टार एक्टर को हो सकता है उनके नखरों की वजह से हो सकता है सीरियल से हटा दिया जाए।
टेलीविजन के सुपरस्टार के नखरे भी कुछ कम नहीं होते हैं।कई बार ज्यादा नखरे करना भी उनके लिए भारी पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही इस सुपरस्टार एक्टर के साथ भी हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं बालिका वधु से करियर से शुरूआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा की।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के नखरों से असल में दिल से दिल तक की टीम परेशान हो गई है।कहा ये जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला अपनी तुलना रश्मि देसाई से करते हैं। उन्होंने शूट पर आने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उन्हें ये लग रहा था कि उन्हें रश्मि देसाई से छोटा वेनिटी वैन मिला है। सेट पर रश्मि देसाई सहित हर कोई इंतजार करता रह गया लेकिन वो नहीं आए।

मीडिया रिर्पोट्स की माने तो एक बार और सिद्धार्थ शुक्ला इसलिए नाराज हुए क्योंकि उनके वेनिटी का माइक्रोवेब खराब था। कहा जा रहा है कि पूरी टीम सिद्धार्थ के नखरों से परेशान हो गई है इसलिए चैनल तक बात पहुंच गई और हो सकता है उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।
फिलहाल सिद्धार्थ शुक्ला को आखिरी अल्टिमेटम दिया गया है और हो सकता है कि इसके बाद भी सब ठीक ना हुआ तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications