'दिल मिल गए' शो फेम Ayaz Khan की बेटी को देख, बिपाशा को आई अपनी बेटी की याद

Ayaz Khan Baby Girl Photo:टीवी के लोकप्रिय शो दिल मिल गए फेम एक्टर अयाज खान पिता बन गए हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। अयाज खान ने अपनी जिंदगी में आई सबसे बड़ी खुशखबरी को सभी के साथ साझा किया है। एक्टर अयाज खान और उनकी पत्नी जन्नत खान ने अपने माता-पिता बनने की खुशी को पूरे दिल के साथ जाहिर किया है। इंस्टाग्राम पर अयाज खान ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है।
उन्होंने अपनी बेटी का बड़ा ही प्यार नाम दुआ हुसैन खान रखा है। इस फोटो में उनकी बेटी का चेहरा तो नहीं दिखाया है। लेकिन उनके छोटे से हाथों को अपनी उंगली के सहारे पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में नीलम कोठारी, नीति टेलर, युविका चौधरी के साथ बिपाशा बसु ने भी इस पर कमेंट किया है। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि वह यहां हम सभी के जीवन को प्यार और खुशियों से भरने आई है। मेरी प्यारी जन्नत और मेरे सबसे प्यारे अयाज को बधाई।
देवी और दुआ के कारनामों को देखने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकती हैं। इस पोस्ट में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी का भी जिक्र किया है। याद दिला दें कि बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर और अयाज ने एक साथ दिल मिल गए टीवी शो में काम किया था। यह शो 90 के दशक का लोकप्रिय टीवी शो रहा है। करण और अयाज को इस शो से काफी लोकप्रियता मिली है।
गौरतलब है कि अयाज और जन्नत का प्रेम विवाह पांच साल पहले हुआ। अयाज खान टीवी शो के अलावा फिल्म जाने तू या जाने ना, और ब्लफमास्टर फिल्म में भी देखा गया। लेकिन फेम उन्हें टीवी से ही मिला है। फिल्मों में उनका करियर उछाल नहीं मार पाया। अयाज काफी समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि वह इस क्षेत्र का पहचाना नाम हैं।


Click it and Unblock the Notifications