'दिल मिल गए फेम' Pankit Thakker का तलाक, 24 साल बाद पत्नी प्राची से तोड़ा रिश्ता!

Pankit Thakker Divorce- साल 2024 ना सिर्फ शादी बल्कि कई तलाक को लेकर भी छाया रहा है। इस वक्त भी एक ऐसी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि टीवी स्टार और दिल मिल गए फेम पंकित ठक्कर और उनकी पत्नी प्राची अब एक साथ नहीं है उनका तलाक हो गया है और इसका आधिकारिक ऐलान भी हो गया है।
गौरतलब है कि ये दोनों 2-4 साल नहीं बल्कि 24 साल से एक दूसरे के साथ शादी के संबंध में थे। बता दें कि दोनों के बीच काफी समय से समस्या चल रही है।
रिपोर्ट्स की मानें तो प्राची और पंकित 2015 से एक दूसरे से बिल्कुल अलग रह रहे थे। साल 2016 में उन्होंने अलग होने का ऐलान किया था लेकिन आधिकारिक तौर पर 2024 में हुआ है। सूत्रों की मानें तो दोनों इस बात को लेकर कुछ नहीं कहना चाह रहे है और चुपचाप अलग हो चुके हैं।
इस तलाक को लेकर ना किसी ने कोई पोस्ट किया है और ना ही एक्टर आधिकारिक तौर पर बात की है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कपल ने दिसंबर के शुरुआत में ही ऑफिशिली तलाक ले लिया था। उनके ग्रुप से बात करने पर पता चला है कि उनका कहना है, वो पर्सनल लाइफ को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं करना चाहते हैं।
2000 में हुई थी शादी
गौरतलब है कि प्राची और पंकित की शादी 2000 में हुई जब पंकित सिर्फ 21 साल के थे। ऐसा कहा जाता है कि शादी की शुरुआत से ही दोनों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इस वक्त दोनों फिलहाल अलग हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











