छोटे शहर से आई ये लड़की बनी टीवी की सक्सेसफुल एक्ट्रेस, खूबसूरती से करती हैं फैन्स को दीवाना

Aditi Tripathi Career: टीवी हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री यहां पर नाम कमाना इतना आसान नहीं है। कई बार काफी सारे सेलेब्स बहुत ही छोटे-छोटे एरिया से निकलकर एक्टर या एक्ट्रेस बनने का ख्वाब लेकर आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो कि एक छोटे शहर से आई। लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल छू लिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं आदित्य त्रिपाठी की।
बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि टीवी शो 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' में नजर आ चुकी अदिति त्रिपाठी हीरोइन बनने से पहले एक इनफ्लुएंसर हुआ करती थी। बता दे कि टीवी शो 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' में वह भोली भाली और मासूम लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। शो में वह दीपिका का रोल निभा रही हैं।
अदिति त्रिपाठी के साथ इस शो में अक्षित सुखीजा को चिराग के किरदार में देखा जा रहा है। लेकिन अगर शो में हम अदिति की बात करें तो आपको बता दें कि भले ही अभी के वक्त में वह शो में काफी सिंपल अवतार में नजर आ रही है। लेक इन रियल लाइफ में वह बहुत ही ग्लैमरस और स्टाइलिश है। इस बात का अंदाजा उनकी इंस्टाग्राम की फोटोज से लगाया जा सकता है।
अदिति की उम्र अभी सिर्फ 22 साल की है और आपको बता दें कि उनका जन्म 2 फरवरी 2002 में हुआ था। वह गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। इतना ही नहीं उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी है। अदिति एक छोटे शहर से आती है और इसके बावजूद अपनी मेहनत के बलबूते पर आज वह एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस बन गई है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि अदिति के इंस्टाग्राम पर भी 2 मिलियन से ज्यादा लोग उनको फॉलो करते हैं। वह फ्रेंड्स के साथ में अक्सर अपनी तस्वीरों को भी शेयर करती हुई नजर आती है। लेकिन अगर हम उनकी नेटवर्थ की बात करें तो कुछ रिपोर्टर्स के अनुसार वह एक करोड़ के करीब की मालकिन है।


Click it and Unblock the Notifications