Dil Ko Rafu Kar Le Trailer: पति के प्यार के लिए तरसेगी आयशा खान, 'रफू' का ट्रेलर रिलीज़

Dil Ko Rafu Kar Le Trailer Release: रवि दुबे और सरगुन मेहता इस समय एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन में भी अच्छा खासा सक्सेस हासिल कर रहे हैं। उन्होंने उड़ारियां और स्वर्ण घर जैसे शोज को प्रोड्यूस किया। लेकिन अब आपको बता दें कि दोनों यूट्यूब चैनल पर एक नया ड्रामा शो लेकर आ रहे हैं। जिसका नाम 'दिल को रफू कर लें' है। इस ड्रामे में एक लव स्टोरी दिखाई जाएगी और इसका ट्रेलर भी सामने आ चुका है।
रवि दुबे और सरगुन मेहता के इस शो में आयशा खान और करण वी ग्रोवर को लीड किरदार में देखा जाएगा। दोनों पति-पत्नी का किरदार निभाते नजर आएंगे। कहानी के मुताबिक पति और पत्नी होते हुए भी दोनों के बीच प्यार नहीं है। ट्रेलर में दिखाया गया कि दोनों एक लग्जरी रेस्टोरेंट में बैठे हुए रहते हैं। वहीं करण उनको महंगा सा नेकलेस गिफ्ट कर देते हैं।
हालांकि आयशा को यह नेकलेस देखकर भी उनके चेहरे पर उदासी रहती है। दरअसल आयशा सिर्फ और सिर्फ अपने पति करण से प्यार चाहती है। लेकिन करण की माने तो उनकी मोहब्बत खर्च हो चुकी है। आयशा और करण दोनों ही इस शादीशुदा रिश्ते को बनाए और बचाए रखने की कोशिश में लगे रहते हैं।
हालांकि आपको बता दें कि इस शो में रवि दुबे को अक्षय के किरदार में देखा जा सकता है। रिलीज हुए ट्रेलर में रवि की आवाज सुनने को मिली है। शो में करण को ईशान और आयशा को निक्की के रोल में देखा जाएगा। अब दर्शकों को इसका ट्रेलर तो अच्छा लगा है और काफी सारे लोगों का कहना है कि यह पाकिस्तानी ड्रामा की वाइव दे रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरगुन मेहता द्वारा इस ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि "शो का ट्रेलर आ चुका है। जल्दी ही इसका पहला एपिसोड भी आएगा। इसको Dreamiyata Drama यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। यह ओरिजिनल साउंड ट्रैक के साथ में 25 एपिसोड का ड्रामा होगा। हफ्ते में दो दिन यानी कि सोमवार और बुधवार को यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।"


Click it and Unblock the Notifications