'कई महिलाओं संग...', Digvijay Rathee की Ex गर्लफ्रेंड ने धोखा देने के लगाए आरोप, लीक की चैट्स

Unnati Tomar Accused Digvijay Rathee

Unnati Tomar Accused Digvijay Rathee: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में दिग्विजय राठी को देखा गया था और आपको बता दें कि इस दौरान वह अपने ब्रेकअप को लेकर काफी ज्यादा चर्चा भी बन रहे थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब दिग्विजय राठी की एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर ने उन पर रिश्ते में धोखा देने के आरोप लगा दिए हैं।

उन्नति तोमर ने दिग्विजय राठी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कई सारी महिलाओं के साथ में सो चुके हैं और कई महिलाओं के साथ में उनका संबंध है। हाल ही में दिग्विजय राठी की एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव आकर रोते हुए इस बात का खुलासा किया कि उनके साथ में धोखा हुआ है।

इस दौरान उन्नति तोमर ने बताया कि वह दिग्विजय राठी से प्यार करने लग गई थी और 6 घंटे तक उनसे वह दिन में बात किया करती थी। लेकिन उनको इस बात का कोई भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ में धोखा हो जाएगा। उन्नति ने दिग्विजय पर धोखा देने के आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि "मुझे बाद में पता चला कि वह कई सारी महिलाओं के साथ में सो चुका है।"

उन्नति तोमर ने आगे यह भी कहा कि "अब वह कह रहा है कि मैंने उसको धोखा दिया है। 10 अक्टूबर को मेरा दिग्विजय के साथ में ब्रेकअप हुआ था क्योंकि वह तीन दिनों तक कई लोगों के साथ में रहा था। जो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा था। लेकिन 15 अक्टूबर को वह मुझे कहता है कि ट्रिप पर चलते हैं तो मैंने उसे कहा कि वह क्या बकवास कर रहा है?"

उन्नति आगे कहती है कि "बिग बॉस से जब वह बाहर आया था तो मैंने उसको काफी सारे कॉल किए थे। मैं उसके घर भी गई थी और उसने मेरे लिए दरवाजा तक नहीं खोला।" इस दौरान उन्नति तोमर फूट-फूट कर रोती हुई नजर आई। साथ ही उन्होंने इस दौरान दिग्विजय के साथ में अपनी छत दिखाते हुए गलती से उनका फोन नंबर लीक कर दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिग्विजय राठी और उन्नति तोमर की मुलाकात डेटिंग शो स्प्लिट्सव विभाग के दौरान हुई थी। दोनों के बीच में अच्छी खासी बॉन्डिंग भी बन गई थी और दोनों एक दूसरे को बाद में डेट भी करने लग गए थे। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा चल नहीं पाया और बाद में ब्रेकअप हो गया।

More from Filmibeat

Read more about: digvijay rathee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X