..................... Digangana's first Dada Saheb Phalke award for most emerging talent - Hindi Filmibeat

एक वीर की अरदास वीरा फेम 'दिगांगना सूर्यवंशी' को मिला दादा साहेब फालके अवार्ड

By Prachi Dixit

दिगंगना सूर्यवंशी ने दादा साहेब फाल्के अवार्ड अपने नाम किया। उन्हें "मोस्ट हिस्टोरिक एक्ट्रेस डेब्यू इन लीड रोले" के लिए सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि दिगंगना को गोविंदा के अपोजिट फिल्म "फ्राईडे" के साथ महेश भट्ट की फिल्म जलेबी के लिए दूसरी बार ये प्रतिष्ठित अवार्ड मिला है। हर बार की तरह दिगंगना काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आ रही थीं। इन दिनों दिगांगना अपने स्टाइल को लेकर भी खबरों का हिस्सा बन रही हैं।

इस अवार्ड नाईट में दिगंगना चमकदार सफेद नेट की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज़ और खूबसूरत चोकर में रेड कारपेट पर जलवा बिखेरते हुए नजर आयीं।दादा साहेब फाल्के अवार्ड पर अपना कब्जा जमाने के बाद दिगांगना ने कहा कि फिल्म फाउंडेशन से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाकर मैं बहुत खुश हूं।

Diganganas

दिगांगना ने कहा कि मुझे खुशी है कि अपने माता-पिता को मैंने गर्व महसूस कराया है। अपनी मां के लिए उन्होंने कहा कि आपकी मुस्कराहट मेरे लिए रौशनी है जो मुझे हर मुश्किल से बाहर निकालती है। मुझे बताती है कि मैं सही काम कर रही हूँ। वैसे तो आप मेरे लिए बहुत स्पेशल हो , लेकिन आज मुझे मौका मिला है इस अहसास को व्यक्त करने का।आई लव यू माँ! गौरतलब है कि दिगंगना का पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार उद्योग में सबसे उभरती प्रतिभाओं के लिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X