बचपन से अब तक...कुछ इस तरह आया अविका के लुक में बदलाव!
आज छोटी बालिका वधु आनंदी यानि अविका गौर का जन्मदिन है। आनंदी के किरदार में वह बहुत ही लोकप्रिय हुईं। इसके बाद वह ससुराल सिमर का सीरियल में भी नजर आईं। पिछले दिनों अविका गौर एक शादी में शामिल हुईं और इस मौके पर उन्होंने रेड कलर का प्रिंटेड सारंग और ब्लैक कलर का वेलवेट का टॉप पहन रखा था। उनकी इस तस्वीर में अविका काफी बदली हुई नज़र आईँ।

अविका ने अपने जन्मदिन से पहले भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वह बहुत ही खूबसूरत और स्टाइलिस्ट नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि अविका इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अविका ने हाल ही में अपना लुक भी काफी बदला है जिसमें वो लंबे बालों की जगह न्यू हेयरस्टाइल में दिखने लगी हैं।
[B'DAY SPCL : छोटी सी उम्र में इतनी ऊंची उड़ान.... सुपरस्टार]
हाल ही में अविका की वियतनाम दौरे की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं। अविका उन उभरते सितारों में से एक हैं जिन्होंने बचपन से ही काफी नाम कमाना शुरू कर दिया। बालिका वधु सीरियल में आनंदी के रोल ने तो मानों उनकी किस्मत ही चमका दी हो।
उसके बाद बाल कलाकार के बाद ससुराल सिमर का सीरियल में सीधा रोली के रूप में देखना काफी रोमांचक था। खैर अभी हम नज़र डालते हैं अविका के बदलते लुक्स पर...
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications