..................... did Kunal khemu Abhay season 3 work starts? - Hindi Filmibeat

क्या ज़ी5 ने कुणाल केमू अभिनीत 'अभय सीजन 3' पर काम शुरू कर दिया है?

By Filmibeat Desk

कुणाल केमू अभिनीत 'अभय' के पहले सीज़न ने इंटरनेट पर काफी हलचल पैदा कर दी थी जिसके बाद सीरीज़ का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया गया था। 'अभय 2' को लॉकडाउन के दौरान शूट और रिलीज़ किया गया था और इसके रिलीज़ होने के तुरंत बाद न केवल आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त की, बल्कि दर्शकों को इस रोमांचक शो से प्यार हो गया जिसमें शो को डार्क, धांसू थीम और खलनायकों की एक शानदार कास्ट के साथ पेश किया गया था।

 Abhay season 3

नजितन, तीसरे सीज़न के अपडेट के लिए हज़ारों प्रशंसकों ने निर्माताओं के साथ-साथ कुणाल के इनबॉक्स को स्पैम करना शुरू कर दिया था।

और अब, यह इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि कुछ हालिया सूचनाओं के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि तीसरा सीज़न अपनी राह पर है और पहले से कहीं ज्यादा इंटेंस होने का वादा किया गया है।

केन घोष द्वारा निर्देशित दूसरे सीज़न में राम कपूर, राघव जुयाल, आशा नेगी, चंकी पांडे, बिदिता बाग, इंद्रनील सेनगुप्ता और असीमा वर्दान जैसे कुछ अद्भुत कलाकार नज़र आये थे जिन्होंने नकारात्मक किरदार निभाए थे।

ज़ी5 भारत में लीडिंग ओटीटी प्लेटफार्म में से एक है जो एक ताज़ा कांसेप्ट के साथ ऑरिजिनल कंटेंट प्रदान करने में सबसे आगे रहा है। उनके हाल की लाइन-अप में तैश (फिल्म और वेब श्रृंखला), ब्लैक विडो (वेब ​​श्रृंखला), बीछू का खेल (वेब ​​श्रृंखला), मम भाई (वेब ​​श्रृंखला), डार्क7वाइट (वेब ​​श्रृंखला) नेल पॉलिश (फिल्म), जिद (वेब ​​श्रृंखला) सहित इस तरह की कई दिलचस्प कहानियाँ शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X