'हेट स्टोरी 2' से कपिल को हुई हेट, नहीं करेंगे प्रमोशन

वहीं कपिल ने अपने दो खूबसूरत मेहमानों को शो में आने से मना कर दिया है। सुनने में आया है कि 18 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म हेटस्टोरी 2 के कलाकारों को कपिल ने अपने शो में आने से मना कर दिया है। इसकी वजह है फिल्म में हद से ज्यादा सेक्स सींस की भरमार होना। गौरतलब है कि विक्रम भट्ट की फिल्म हेटस्टोरी 2 में सुरवीन चावला और जय भानुशाली लीड रोल प्ले कर रहे हैं।
क्या सच में काफी सेक्सी है 'हेटस्टोरी 2' की सुरवीन चावला?
फिल्म में सुरवीन और जय के बीच बेडरूम सींस और किसिंग सीन की भरमार है और इसके अलावा सुरवीन आधे से ज्यादा केवल बिकनी पहनी नजर आ रही हैं जिसके कारण कपिल ने अपने शो में हेट स्टोरी 2 के प्रमोशन से इंकार कर दिया है। फिल्म हेटस्टोरी 2 साल 2012 में आयी फिल्म हेटस्टोरी की सीक्वेल है।
फिल्म के निर्देशक विशाल पांड्या है। फिल्म में सुशांत सिंह भी अहम किरदार में हैं तो फिल्म में सेक्सी सन्नी लियोन के पिंक लिप्स आयटम नंबर ने फिल्म को और भी बोल्ड बना दिया है। खैर कपिल के इस इंकार के बाद भटट् कैंप कपिल को क्या जवाब देता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
हालांकि इससे पहले सन्नी लियोन को भी कपिल ने अपने शो में मना किया था लेकिन बाद में रागिनी एमएमएस 2 की रिलीज के वक्त सन्नी लियोन फिल्म की निर्माता एकता कपूर के साथ शो में आयी थीं और कपिल संग जमकर ठुमके लगा कर गयी थीं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/RalvLaiSZa0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











