टीवी के मशहूर कपल #JasLy जैसमीन भसीन - अली गोनी का ब्रेकअप, शेयर किया अजीब सा पोस्ट, उड़ने लगी अफवाहें

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल जैसमीन भसीन और अली गोनी का साथ फैन्स को बेहद पसंद है। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो ये साथ अब बरकरार नहीं रहेगा। कुछ खबरों के अनुसार, करीब, दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब जैसमीन भसीन और अली गोनी ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं। जैसमीन और अली गोनी, पिछले साल अनुष्का रंंजन और आदित्य सील की शादी में एक साथ दिखाई दिए थे।

did-jasmin-bhasin-aly-goni-part-ways-actress-posts-a-cryptic-message-on-instagram-strange-rumors

इसके बाद जैसमीन और अली को कैमरों में काफी कम कैद किया गया। इतना ही नहीं, वैलेंटाईन डे के मौके पर ना ही दोनों साथ में कहीं दिखाई दिए और ना ही दोनों ने एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर किया। इसके उलट, जैसमीन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मेसेज पोस्ट करते हुए लिखा - दूसरे आपके साथ जैसा बर्ताव करते हैं, अगर आप खुद उनके साथ वैसा बर्ताव करने लग जाएं तो बहुत खराब लगता है।

अफवाहों का एक ही कारण

अफवाहों का एक ही कारण

हालांकि, इन अफवाहों का कारण बस एक ही है। इतनी सी बात है कि दोनों के सोशल मीडिया पर दोनों ने काफी समय से एक दूसरे के साथ तस्वीर शेयर नहीं की है। हालांकि, जैसमीन और अली ने 2021 की विदाई एक साथ ही की थी। लेकिन चूंकि तब से फैन्स को उनकी कोई ताज़ा तस्वीर नहीं मिली है, इसे उनके ब्रेकअप का संकेत माना जा रहा है।

काम में व्यस्त हो सकते हैं

काम में व्यस्त हो सकते हैं

हालांकि, इस बात की पूरी गुंजाइश है कि जैसमीन और अली इस समय अपने काम में व्यस्त हैं। जैसमीन ने वैसे भी कुछ हफ्तों पहले ही अपनी पंजाबी फिल्म की शुरूआत की है। लेकिन इससे खबरों का कोई लेना देना नहीं है। लोग मान चुके हैं कि उनके फेवरिट कपल JasLy ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

साफ दिखती है केमिस्ट्री

साफ दिखती है केमिस्ट्री

जैसमीन और अली, जब भी कैमरों के सामने होते हैं, दोनों की केमिस्ट्री साफ नज़र आती है। अली गोनी और जैसमीन दोनों टीवी के बड़े सितारे हैं। जहां अली ने अपना करियर शुरू किया था ये है मोहब्बतें के साथ वहीं जैसमीन भसीन ने ज़ी टीवी के शो टशन - ए - इश्क के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी।

रियलिटी शो में आए करीब

रियलिटी शो में आए करीब

जैसमीन और अली की मुलाकात हुई थी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी पर। इस शो से दोनों की दोस्ती बिग बॉस तक पहुंची। जहां खतरों के खिलाड़ी में दोनों बेस्ट फ्रेंड्स बने वहीं बिग बॉस में भी अली, जैसमीन को इसी हैसियत से सपोर्ट करने आए थे। लेकिन शो के दौरान ही दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आए।

बन गए JasLy

बन गए JasLy

इसके बाद बिग बॉस में जैसमीन और अली एक कपल के तौर पर साथ आए और उनकी केमिस्ट्री को फैन्स ने काफी पसंद किया। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ ही देखे जाते थे और फैन्स ने इस कपल का नामकरण किया JasLy

परिवार में भी हुआ स्वागत

परिवार में भी हुआ स्वागत

अली के परिवार में भी जैसमीन का स्वागत हुआ जब बिग बॉस खत्म होने के बाद जैसमीन, छुट्टियां मनाने के लिए अली के घर जम्मू गईं। जैसमीन ने अली के परिवार के साथ ही अली का जन्मदिन सेलीब्रेट किया और ईद का त्योहार मनाती भी दिखाई दी थीं। उम्मीद है कि इनके अलग होने से जुड़ी सारी खबरें केवल अफवाह ही हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X