शो के लिए हिना खान ने आनन फानन में की थी रॉकी जायसवाल से शादी? खुलासा करते हुए बताई एक एक सच्चाई!

Hina Khan wedding for Show- टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने जब 4 जून को अचानक शादी का ऐलान किया तो लोग हैरान हो गए। होते भी क्यों ना क्योंकि इस दौरान हिना ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रहीं थीं जो कि आज भी जारी है।
सभी ने कई सवाल इसको लेकर पूछे लेकिन अब लोग ऐसे आरोप लगा रहे हैं कि हिना खान ने रॉकी जायसवाल से आनन फानन में इसलिए शादी की क्योंकि दोनों को एक शो में आना था जो कि पति पत्नी के लिए ही था।
इन आरोपों के बाद अब हिना खान फाइनली जवाब दिया है। हिना खान इस दौरान viral bhayani से बात कर रहीं थीं। अचानक शादी और शो को लेकर हिना खान ने सारी सच्चाई बता डाली है।
हिना खान ने क्यों की शादी?
हिना खान इस वीडियो में अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आ रही हैं। उन्होने शो के लिए शादी के जवाब में कहा, ''अब मैं आपको इसका जवाब देती हूं, मैं ये बिल्कुल ओपनली बोल रही हूं क्योंकि सारे मेकर्स यहां हैं। ईमानदारी से कहें तो हमने शादी इस साल अनाउंस की थी लेकिन हम लास्ट ईयर करने वाले थे। दुर्भाग्यवश मेरे डायग्नोसिस की वजह से हम कर नहीं पाए। जब ये शो हमें ऑफर हुआ था तो मेरा पहला सवाल था मेकर्स से की हमारी शादी नहीं हुई है और शो का नाम है पति पत्नी और पंगा। तो उन लोगों ने कहा कि अगर आप इस शो में ऐसे ही सगाई कर लें तो चलेगा, मैने कहा नहीं। तो हम लोग इस शो के लिए एक बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के तौर लॉक्ड हुए थे। लेकिन जो ये शादी वाला एंगल आया तो ये पूरी कोइंस्डेंस था और उनसे ज्यादा खुशी किसी को नहीं हुई। क्योंकि उनके लिए तो उनका काम हो गया।''
हिना खान का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। रॉकी जायसवाल बगल में बैठकर लगातार मुस्कुरा रहे है। फिलहाल फैंस दुआएं कर रहे हैं कि हिना खान जल्दी से ठीक हो जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











