बिग बॉस10 : शुरू हुआ खेल..कहीं हो रहे इंटिमेट..तो कहीं बना देवर-भाभी का रिश्ता!
बिग बॉस 10 के घर में नितिभा और मन्नू की दोस्ती इन दिनों घरवालो के बीच एक हॉट टॉपिक बनी हुई है..
बिग बॉस सीजन 10 बेहद इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। अभी तक घर में दो लवबर्ड्स थे वीजे बानी-गौरव और मोना-मनु पंजाबी लेकिन अब इस फेहरिश्त में नितिभा कौल और मन्नू भी शरीक हो गये है। ये हम नहीं बल्कि घर के अंदर इनके बीच बढ़ती नजदीकियां कह रहीं है।
कुछ दिन पहले ही घर में दोनों को एक साथ एक कम्बल में सोते हुए देखा गया था। जिसके बाद से घर के अंदर इन दोनों की दोस्ती घर वालो के लिए एक हॉट टॉपिक बन गयी।
इतना ही नहीं मन्नू की करीबी दोस्त मोना ने तो नितिभा को मन्नू के सामने भाभी तक कह डाला। हालांकि मोना के इस रिएक्शन से दोनों काफी हैरान जरुर थे, कि आखिर मोना की बात का जवाब क्या दिया जाए।
सिर्फ मोना ही नहीं, बल्कि बानी और गौरव को नितिभा-मन्नू की दोस्ती को लेकर बात करते हुए देखा गया है।जहां पूरा घर दोनों की बढ़ती दोस्ती को लेकर अलग अलग कयास लगा रहें है वहीं नितिभा को यह सब काफी अजीब लग रहा है।
वह मन्नू से बातचीत में कहती है कि, बाहर हमारे घरवाले और दोस्त यह शो देख रहें है, इस तरह हमारी दोस्ती को लेकर बात करना काफी अजीब है।


Click it and Unblock the Notifications