मेरी बेटी डाएंड्रा प्रेगनेंट नहीं है, पब्लिसिटी के दूसरे रास्ते ढूंढिए
बिग बॉस कंटेस्टेन्ट डाएंड्रा सोरेस की प्रेगनेंसी की खबरें, मीडिया में जंगल की तरह फैल रही है। जहां कुछ ने उनके हॉस्पिटल जाने की खबर को बढ़ा चढ़ा कर प्रेगनेंसी की खबर तक पहुंचा दिया वहीं काफी लोगों ने इसे कोरी बकवास करार दिया। मामले पर अब डाएंड्रा के पिता ने चुप्पी तोड़ी है।
डाएंड्रा के पिता बेनेडिक्ट सोरेस ने एक बयान देते हुए कहा कि उनकी बेटी डाएंड्रा प्रेगनेंट नहीं है और किसी मीडिया हाउस ने पब्लिसिटी बटोरने के लिए चीप रास्ता अख्तियार किया है। जहां तक डाएंड्रा का सवाल है तो उनकी तबीयत काफी दिनों से ठीक नहीं थी और उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
गौरतलब है कि डाएंड्रा शो के ही एक कंटेस्टेन्ट गौतम के साथ काफी इंटिमेट होती दिखी हैं। हद तो तब पार हो गई जब आए दिन ये दोनों खुद को बाथरूम में लॉक कर लेते थे।
साल खल्लास: मीठी, अक्षरा ने किया बोर, 10 सीरियल जिन्हें कह देना चाहिए BYE
बिग बॉस की बाकी स्कैंडल कहानियों की तरह इस राज़ पर से भी कभी परदा नहीं उठ पाएगा कि क्या वाकई डाएंड्रा प्रेग्नेंट हैं या ये महज़ एक पब्लिसिटी स्टंट है जिससे किसी मीडिया हाउस के साथ बिग बॉस की टीआरपी को भी फायदा मिलेगा!


Click it and Unblock the Notifications












