..................... Dhoom film director sanjay gadhvi digital debut with zee5 web series operation parindey - Hindi Filmibeat

ज़ी5 ने की ओरिजिनल फिल्म "ऑपरेशन परिंदे" की घोषणा, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद की कहानी

ज़ी5 ने "ऑपरेशन परिंदे" की घोषणा कर दी है जो धूम फ्रेंचाइजी निर्देशक के संजय गढ़वी द्वारा निर्देशित एक ओरिजनल फिल्म है। यह कहानी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद घटित दिलचस्प घटनाओं पर आधारित एक तेज़-तर्रार एक्शन थ्रिलर है।"ऑपरेशन परिंदे" भारत के इतिहास में सबसे विवादास्पद जेलब्रेक में से एक पर स्थापित काल्पनिक कहानी है।

यह कहानी अप्रत्याशित ट्विस्ट और टर्न्स के माध्यम से तेज गति से आगे बढ़ती है जो दर्शकों को जेलब्रेक से जुड़ी वास्तविक घटनाओं की गहराई में ले जाएगी।ज़ी5 की इस धुंआधार थ्रिलर में अन्य कलाकारों के बीच अमित साध (एसपी अभिनव माथुर), राहुल देव (मोंटी सिंह), अमीत गूर (करतार), कुणाल कुमार (शरीनी), आकाश दहिया (पब्बी) और रूचा इनामकर (एसपी कोमल) नज़र आएंगी।

साल 2020 में रिलीज के लिए निर्धारित, फ़िल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है जिसके लिए फ़िल्म का क्रू पंजाब के भटिंडा और मुम्बई में शूटिंग को अंजाम देंगे। संजय गढ़वी कहते है,"मूल रूप से मुझे जिस चीज़ ने इस कहानी के प्रति आकर्षित किया, वह यह कि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

web series

इस फिल्म के लिए मैंने जो कास्टिंग की है, वह अपने-अपने किरदारों को निभाने के लिए एकदम सही और बेहद उपयुक्त है। "ज़ी5 इंडिया की प्रोग्रामिंग हेड, अपर्णा आचरेकर ने कहा, " प्रतिभाओं के साथ हमने शुरू से ही ओरिजनल फिल्मों की रचना की है। ऑपरेशन परिंदे एक ऐसे विषय पर आधारित है जिस पर भारत में अभी तक डिजिटल कंटेंट का निर्माण नहीं किया गया है।

फाइनल कोस्ट की सीईओ और संस्थापक, आरती गुडाल ने कहा, "ऑपरेशन परिंदे हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी क्योंकि यह ज़ी5 के साथ हमारा पहला प्रोजेक्ट है। फ्लुएंस स्टूडियोज़ (सीए मीडिया डिजिटल की कंटेंट निर्माण शाखा) के निर्देशक पुष्कर गुप्ता ने कहा, "जहां जेल हैं वहां जेलब्रेक हैं ... जेल जितना सख्त होगा, जेल तोड़ना उतना ही रोमांचक होगा! जल्द ज़ी5 पर विशेष रूप से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X