16 में शादी, 17 में मां बनीं, 18 में तलाक और फिर B-ग्रेड फिल्मों में किया काम, पहले बिग बॉस जीता और अब...

Urvashi Dholakia reality show The 50: रिएलिटी शो की दुनिया में एक और शो आने वाला है- 'द 50'। इस शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम ऐसी हसीना का है, जो टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेमस विलेन मानी जाती रही है।

Urvashi Dholakia reality show The 50

टीवी इंडस्ट्री में अगर किसी विलेन का नाम आज भी सबसे पहले जहन में आता है, तो वह है कोमोलिका। इस कैरेक्टर को अपनी अदाओं और दमदार एक्टिंग से अमर बनाने वाली एक्ट्रेस हैं उर्वशी ढोलकिया। साड़ी, बड़ी बिंदी और शातिर मुस्कान के साथ कोमोलिका ने दर्शकों के दिलों पर ऐसा कब्जा किया कि सालों बाद भी यह रोल उतना ही पॉपुलर है।

कम उम्र में शादी और जिम्मेदारियां

पर्दे पर कॉन्फिडेंट दिखने वाली उर्वशी की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी और 17 साल की उम्र में जुड़वा बेटों- सागर और क्षितिज की मां बन गईं। इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाना उनके लिए आसान नहीं था।

तलाक के बाद सिंगल मदर की मजबूत जंग

उर्वशी की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दो साल के अंदर ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक सिंगल मदर के तौर पर उन्होंने अपने दोनों बेटों की परवरिश की और हर मुश्किल का सामना मजबूती से किया। हालांकि, करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें बी ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा। लेकिन जैसे-जैसे वो आगे बढ़ीं उनकी जिंदगी ने रुख बदला और वो टीवी की दुनिया की बड़ी स्टार बन गईं।

लव लाइफ भी रही चर्चा में

उर्वशी की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही। एक समय पर उनका नाम अनुज सचदेवा के साथ जुड़ा और दोनों को डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी साथ देखा गया। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया। इसके अलावा उनका नाम एक इंडस्ट्रियलिस्ट से भी जुड़ा, जिसने गॉसिप का तड़का और बढ़ा दिया। लेकिन उनकी जिंदगी वीरान ही रही।

बचपन से ही कैमरे के सामने

उर्वशी का करियर भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने सिर्फ 6 साल की उम्र में एक ऐड से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद टीवी शो 'श्रीकांत' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2001 में आए सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' ने उर्वशी की किस्मत बदल दी। कोमोलिका के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया और वह टीवी की सबसे आइकॉनिक विलेन बन गईं।

बिग बॉस विनर से लेकर नए रियलिटी शो तक

उर्वशी ने रियलिटी शोज में भी अपनी ताकत दिखाई। वह बिग बॉस सीजन 6 की विजेता रह चुकी हैं। अब एक बार फिर वह दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं और जल्द ही जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो 'द 50' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Read more about: urvashi dholakia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X