VIDEO: BIGG BOSS 11 में हुई इन 2 स्टार कंटेस्टेंट की ''शादी''..तस्वीरें VIRAL..
Recommended Video

वैसे यह हमेशा से देखा गया है कि बिग बॅास के घर में किसी ना किसी की शादी जरूर होती है। खासकर ऐसे कपल की जो कि पहले से ही बतौर कपल बिग बॅास के घर में एंट्री लेते हैं।
लेकिन इस बार बिग बॅास के घर में ऐसा एक भी कपल नहीं दिखाई दिया है जो कि बाहर से ही कपल बनकर आया हो। हालांकि बंदगी और पुनीष की लव स्टोरी बिग बॅास के घर से ही शुरू हुई है। लेकिन अब एक और कपल के लिंकअप की खबरें चर्चा में हैं।

जी हां, इस बार ढिंचैक पूजा की शादी घर में प्लान की जा रही है। हाल ही में एक एपिसोड में घरवालों ने ढिंचैक पूजा की हल्दी सेरेमनी की। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किसके साथ।
यह और कौई नहीं बल्कि हिना खान का दुलारा लव त्यागी है। जी हां, लव त्यागी के कैप्टन बनने के बाद घर के अंदर से लेकर बाहर तक दोनों के प्यार की अफवाह तेजी से उठ रही है।
इसे देखते हुए घरवाले दोनों का रिश्ता पक्का होने की बात कहकर इस कपल की टांग खिंचाई करते हुए नजर आएं। मामला यहीं पर नहीं थमा।
प्रियंक शर्मा, सब्यसाची सतपती, अर्शी खान, हितेन तेजवानी ने घर में पूजा और लव की हल्दी सेरेमनी भी रखी। जिसमें सभी घरवाले मजाक में दोनों को हल्दी लगाकर रिश्ता पक्का कराते नजर आए।
वैसे बिग बॅास के इतिहास में अभी तक घर के अंदर बनी एक भी ऐसी जोड़ी नहीं है जो घर के बाहर भी टिक पायी हो..यहां देखिए वीडियो


Click it and Unblock the Notifications

