पत्नी के बर्थडे पर बेकाबू हुआ ये स्टार, जालीदार कपड़ों में देख रखा ऐसी जगह हाथ और करने लगा...

Dheeraj Dhoopar Vinny Arora: टेलीविजन स्टार धीरज धूपर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस के लिए काफी मशहूर हैं। अब एक बार फिर से धीरज के सोशल मीडिया अपडेट ने हर किसी को दिल को जोरों से धड़का दिया है। दरअसल, इस हैंडसम हंक ने अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा को बेहद शानदार पोस्ट के साथ बर्थडे विश किया है।
धीरज धूपर ने विन्नी अरोड़ा के साथ अपने बेहद कोजी और रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्यारा सा कैप्शन दिया है। तस्वीरों में विन्नी जालीदार श्रग के नीचे ब्लैक बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं जो कि उनके लुक को बेहद बोल्ड टच दे रहा है।
तस्वीरों में ये स्टार कपल पूरी तरह से एक दूसरे में खोया दिखाई दे रहा है। रोमांटिक होकर कभी धीरज और विन्नी एक दूसरे को निहार रहे हैं तो कभी किस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही धीरज विन्नी को पीछे से कोजी होकर होल्ड किए हुए हैं।
विन्नी के साथ कोजी तस्वीरें शेयर करते हुए धीरज ने लिखा, "जीवन हमें जहां भी ले जाए, पृथ्वी पर मेरी पसंदीदा जगह वही रहेगी - वह है आपके साथ रहना। जन्मदिन मुबारक हो जानेमन।"
बता दें कि धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा पिछले साल ही 10 अगस्त को माता-पिता बने। कुछ दिनों के बाद उन्होंने अपने बच्चे की पहली झलक दिखाई। जहां धीरज की तस्वीर में उनकी एक उंगली पकड़े हुए उनका बेटा था, वहीं विन्नी की तस्वीर में उनके बेटे के दो छोटे पैर थे। फोटो शेयर करते हुए धीरज ने लिखा, 'एकमात्र जगह जहां मैं रहना चाहता हूं।' न्यू मॉम विन्नी ने कैप्शन में लिखा, 'अब मेरे पास तुम दोनों हो।'


Click it and Unblock the Notifications











