धर्मेन्द्र भी छोटे परदे पर

खबर आ रही है कि जल्द ही कलर्स पर इसके तीसरे सीजन की शुरुआत होने जा रही है। और इस बार धर्मेन्द्र ने इस शो में जज बनने की हामी भरी है। जाहिर सी बात हैं कि वह अपने साथी कलाकारों को देख कर उत्सुक हैं और प्रोत्साहित हुए हैं। इससे पहले अब शेखर कपूर, साजिद खान ने शो में जज की भूमिका निभाई है और इस सीजन में भी वे जज के रूप में नजर आनेवाले हैं।
पूरे भारत में इसके ऑडिशन चल भी रहे हैं। इस बार हो सकता है कि सीजन 3 में पहली बार ऐसा होगा जब कोई महिला जज नहीं होगी। वरना हर बार किरण खेर और सोनाली बेंद्रे रहती थी।
;

Click it and Unblock the Notifications











