जब किरण की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया

धर्मेन्द्र पहली बार शो में जज बने हैं। सो, पूरी मीडिया उनसे ही बातचीत करने में दिलचस्पी ले रही थी। वहां खड़ी किरण खेर पर तो किसी का ध्यान ही नहीं जा रहा था। वही दूसरी तरफ चूंकि अब भी सोनाली ने खुद को पूरी तरह फिट रखा है, उन पर मीडिया ध्यान दे रही थी। ऐसे में किरण खेर को बेहद बुरा लग रहा था कि उन पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
कोई उनसे बातचीत नहीं करना चाह रहा था। यही वजह है कि जब उनसे रहा न गया तो उन्होंने अपनी सेक्रेटरी से कहा कि वह रूम में जाना चाहती है। लेकिन कलर्स चैनल्स के पीआर के समझाने पर वह आधे घंटे तक इंतजार करती रही। लेकिन सब उन्हें यह महूसस हुआ कि उनकी पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। वह वहां से दुखी होकर चली गयी।


Click it and Unblock the Notifications











