कपिल शर्मा के शो पर एक साथ नजर आएंगे धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा, फैंस हैं बेताब!
कपिल शर्मा एक बार फिर से पटरी पर लौट आए हैं और उनके शो की शूटिंग शुरु हो चुकी हैं। कुछ समय पहले कपिल शर्मा ने इसको लेकर ऐलान किया था कि वो काफी जल्दी अपने मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के साथ वापसी करने वाले हैं। इसके साथ उन्होने सभी कलाकारों की एक तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर में सभी सितारे नजर आ रहे थे। इस शो में इस बार सुदेश लहरी भी नजर आने वाले हैं।
लेकिन इस समय जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो काफी शानदार है। दरअसल कपिल के इस सीजन में उनके शो पर दो ऐसे मेहमान आने वाले हैं जो कि शो को काफी दमदार बनाएंगे।

हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार धर्मेंद्र और आइकॉनिक शत्रुघ्न सिन्हा की। पता चला है कि ये दोनों सितारे एक साथ इस शो को हिस्सा बनने वाले हैं। इस शो में वो काफी मजेदार बातें करेंगे।
जैसे ही ये खबर सामने आई है लोग इस शो के ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैँ। ऐसा पहली बार होगा कि कपिल शर्मा से शो पर ये दोनों सितारे एक साथ मौजूद हों।
हालांकि अकेले अकेले तो पहले ही दोनों स्टार्स इस शो का हिस्सा रहे हैं। कपिल शर्मा ने कुछ महीनों पहले इस शो को बंद किया था और इसके पीछे कारण था फिल्मों का ना रिलीज होना। इसके अलावा वो पिता भी बने थे जिस कारण वो घर पर रहना चाहते थे। अब कपिल का ये सीजन किस तरह से धमाकेदार रहता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











