'स्टार या रॉकस्टार' के फाइनल में आएंगे धनुष

धनुष का कहना है कि हमने इस गाने का टाइटल कोलावरी ही क्यों होना चाहिए इस पर काफी सोच विचार किया था। उस वक्त हमने खूब मस्ती की। हमें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह गाना इतना बड़ा हिट साबित होगा और इंटरनेट पर छा जाएगा।
फाइनल में पहुंची मानसी पारेख ने कोलावरी डी का गुजराती संस्करण और दूसरे प्रतिभागी कपिल शर्मा ने पंजाबी संस्करण गाया। कार्यक्रम में आई दूसरी हस्तियों ने अपने हास्य और संगीत से दर्शकों का मनोरंजन किया लेकिन धनुष और इस गाने संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर दोनों ने शो में मौजूद दर्शकों का दिल चुरा लिया।
स्टार या रॉकस्टार की शुरूआत रागिनी खन्ना, नेहा मार्डा, विकास भल्ला, सुमित राघवन, मनीष पॉल, छवि मित्तल, मानसी पारेख, सचिन पिलगाओंकर, देबिना बनर्जी और कपिल शर्मा के साथ की गई थी। अंत में मानसी, कपिल और सचिन ही फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।
फाइनल राउंड में पहुंचे इन कंटेस्टंट में 10 दिसंबर को कड़ी टक्कर होगी जिसके लिए आपको देखना होगा स्टार या रॉकस्टार का अंतिम एपिसोड।


Click it and Unblock the Notifications











