तलाक के बाद फिर एक हुए युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा? साल भर भी नहीं रह पाए अलग
Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal The 50:भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस-डांसर धनश्री वर्मा के तलाक को करीब 10 महीने हो चुके हैं। अब दोनों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। खबरें हैं कि ये दोनों एक नए रियलिटी शो में साथ नजर आ सकते हैं।

चहल और धनश्री ने फरवरी 2025 में तलाक लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों को एक बड़े रियलिटी शो 'द 50' के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि शो की टीम उनसे बातचीत कर रही है।
अगर सब कुछ तय हो जाता है, तो तलाक के बाद यह पहली बार होगा जब चहल और धनश्री किसी पब्लिक मंच पर एक साथ दिखाई देंगे।
'द 50' एक नया और अलग तरह का रियलिटी शो होगा। यह फ्रांस के मशहूर शो Les Cinquante का भारतीय रूप है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स को एक बड़े और शानदार महल में रहना होगा। खास बात यह है कि यहां कोई तय नियम नहीं होंगे, जिससे शो में खूब ड्रामा देखने को मिलेगा।
यह शो जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा। इसमें फिल्मी सितारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और पुराने रियलिटी शो कंटेस्टेंट्स के शामिल होने की संभावना है।
चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद धनश्री को शो 'राइज एंड फॉल' में देखा गया था, जहां उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर भावुक बातें भी साझा की थीं।
फिलहाल शो के मेकर्स ने प्रीमियर डेट और कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अगर चहल और धनश्री इस शो में आते हैं, तो दर्शकों की दिलचस्पी जरूर बढ़ जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











