BIGG BOSS OTT 4 में नजर आएंगी Dhanashree Verma ? शो में खोलेंगी Yuzvednra Chahal के राज

Dhanashree Verma Offer Bigg Boss OTT 4: धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि पहले तो उनकी युजवेंद्र चहल के साथ रिश्ता टूटने की खबर को अफवाह बताया जा रहा था, लेकिन हाल ही में यह कंफर्म हो चुका है कि दोनों का तलाक हो गया है। इस खबर ने उनके चाहने वालों को एक झटका दिया कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने यह फैसला लिया। हालांकि अभी तक दोनों के तलाक की वजह सामन नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि तलाक से पहले ही धनाश्री चहल से दूर रह रही थीं।
बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा बनेंगी धनाश्री वर्मा
तलाक की खबर पर मुहर लगने के बाद धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का एक 'देखा जी देखा मैंने' गाना भी रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल सुनने के बाद यूजर्स और हैरान रह गए। धनाश्री वर्मा को तलाक के बाद कई टीवी शोज और रियलिटी शोज के ऑफर मिलने लगे। इतना ही नहीं उन्हें कई म्यूजिक वीडियो के और फिल्मों के भी ऑफर मिल रहे हैं। वहीं हाल ही में एक खबर यह भी आ रही है कि धनाश्री वर्मा को बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 का भी ऑफर मिला है। हालांकि इस खबर की धनाश्री ने पुष्टी नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि बिग बॉस के ऑफर को देखने के बाद वह टीवी कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 का हिस्सा रह सकती हैं।
धनाश्री वर्मा को मिला एक और ऑफर
इतना ही नहीं धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के पास एक और भी ऑफर आया है। दावा यह किया जा रहा है कि धनाश्री वर्मा को रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए भी चुना गया है। फिलहाल तो धनाश्री वर्मा के फैन्स खुश हैं कि उन्हें एक के बाद बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं अब देखना यह होगा कि धनाश्री वर्मा कौन सा ऑफर स्वीकारने वाली हैं। अगर धनाश्री बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी तो दावा किया जा सकता है कि शो शुरुआत से लेकर अंत तक चर्चाओं में रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications