..................... Dhanashree Verma Opens Up About Divorce from Yuzvendra Chahal Shares Her Side of the Story - Hindi Filmibeat

Rise And Fall में धनश्री ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, 'खुद को सही साबित करने के लिए दूसरों को गिराना नहीं चाहिए'

Rise And Fall Dhanashree Verma

Rise And Fall Dhanashree Verma On Yuzvendra Chahal: कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा, जो फिलहाल रियलिटी शो Rise And Fall में नजर आ रही हैं, उन्होंने अपने तलाक और शादीशुदा जिंदगी के एक्सपीरिएंस के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि तलाक के दौरान उन्हें कई बार नीचा दिखाया गया, लेकिन उन्होंने कभी भी बदला लेने या पति को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की।

'तलाक के बाद किया निगेटिव PR'

धनश्री ने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी इज्जत होती है। शादी में होने के नाते हमें अपने साथी की इज्जत का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया- "मैं चाहती तो मैं भी उन्हें बेइज्जत कर सकती थी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। वो मेरा पति था, और मैंने उनके प्रति सम्मान रखा।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब प्यार में विश्वास नहीं करतीं, तो उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह सिनिकल (निराश) नहीं हैं, बस अब प्यार में उनका इंट्रेस्ट नहीं है। धनश्री का मानना है कि अगर कोई खुद को बेहतर बताना चाहता है, तो उसे दूसरों को नीचा दिखाने की बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

'एक ही पक्ष को सपोर्ट मिलता है'

धनश्री ने कहा- "किसी और को नीचा दिखाकर अपनी इमेज साफ करना सही नहीं है। चाहे लोग मेरे बारे में कितना भी नेगेटिव PR करें, इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा। हमें लोगों को रिस्पेक्ट देनी चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत जैसे देश में अक्सर सपोर्ट एकतरफा होता है। तलाक के समय ज्यादातर लोग युजवेंद्र के पक्ष में थे।

शादी और तलाक की जानकारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें, धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। उनके तलाक की सहमति फरवरी 2025 में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X