'देवों के देव महादेव' की पार्वती ने शादी के डेढ़ साल बाद सुनाई खुशखबरी, बेहद खास अंदाज में करवाया मैटरनिटी शूट

Sonarika Bhadoria Announce Pregnancy: देवों के देव महादेव में पार्वती के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया आज लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सोनारिका की एक्टिंग की तो लोगों ने बेहद तारीफ की थी। इसी के साथ ही उनकी सादगी और सुंदरता देख हर कोई उनकी तारीफ करता है।
बता दें कि सोनारिया इन दिनों टीवी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। सोनारिका आए दिनों अपने इंस्टा हैंडल पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर तारीफें बटोरती हैं, लेकिन बता दें कि हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख लोगों ने बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं।
समंदर किनारे से शेयर कीं तस्वीरें
बता दें कि सोनारिका ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। समंदर किनारे सोनारिका कभी अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं तो कभी वह पति के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं। खूबसूरत सनसेट, व्हाइट नेट ड्रेस और खुले बाल उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे है। सोनारिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ झलक रहा है। अपनी इन मैटरनिटी शूट की तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही सोनारिका कैप्शन में लिखती हैं- 'हमारा अब तक का सबसे बड़ा अचीवमेंट'। बता दें कि सोनारिका की इन तस्वीरों को देख फैन्स और सितारों ने तो कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। फैन्स सोनारिका और उनके पति को बधाई दे रहे हैं।
शादी को हो गया डेढ़ साल
आपको बता दें कि सोनारिका भदौरिया बॉयफ्रेंड विकास पराशर को लंबे समय से डेट कर रही थीं। विकास और सोनारिका ने साल 2024 में शादी की थी और शादी के डेढ़ साल बाद दोनों ने गुड न्यूज सुनाई है। दोनों ने एक दूसरे को 9 साल तक डेट किया है। बता दें कि दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रांग है। सोनारिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह उनके काम को लेकर काफी सजेशन दिया करते थे। सोनारिका ने कहा था कि वह उनके सब वीक और स्ट्रांग प्वाइंट को अच्छे से जानते हैं। इसलिए उनका बॉन्ड काफी स्ट्रांग है।


Click it and Unblock the Notifications











