टीवी की ‘माता पार्वती‘ लेने जा रहीं बॉयफ्रेंड संग सात फेरे, शादी की डेट हुई फाइनल, कौन हैं होने वाले पति? ‎

sonarika bhadoria, Devon Ke Dev Mahadev,

Sonarika Bhadoria Marriage Date Final: पॉपुलर सीरियल 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभा कर सोनारिका भदौरिया लोगों के दिलों में बस गई थी। बता दे कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री पर राज किया। लेकिन अब उनकी शादी की खबरें सामने आ रही है और दर्शक भी बेसब्री से उनके शादी के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है।

दरअसल आपको बता दें कि सोनारिका भदौरिया की 3 दिसंबर 2022 को रोका सेरिमनी हुई थी। जिसकी कुछ बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी और एक्ट्रेस ने इन्हें खुद ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। बता दें कि सोनारिका बिजनेसमैन विकास पाराशर से शादी करने वाली है और उनकी शादी की डेट भी फाइनल हो गई है।

बता दे कि सोनारिका अपने होने वाले पति विकास पाराशर से जिम में मिली और यहीं पर उनकी मुलाकात दोस्ती में तब्दील हुई थी। इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि सोनारिका यह बात पहले भी कह चुकी है कि उन्हें किसी भी एक्टर से शादी नहीं करनी थी।

साल 2022 के मई महीने में सोनारिका भदौरिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर से सगाई कर ली थी। लेकिन अब आपको बता दें की खबरें सामने आ रही है कि 18 फरवरी 2024 को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये कपल सवाई माधोपुर, रणथंभौर में सात फेरे लेंगे। खबरों के अनुसार कपल विकास के गृह नगर हरियाणा के फरीदाबाद में रिसेप्शन रखने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X