साल भर पहले हुई शादी ,देवों के देव महादेव फेम Mohit Raina का तलाक? हटाई वाइफ की फोटो

Mohit Raina, Aditi Sharma

Mohit Raina Wife Aditi Sharma:बॅालीवुड एक्टर और टीवी शो देवों के देव महादेव के मोहित रैना ने कुछ समय पहले शादी की। लेकिन मोहित रैना के सोशल मीडिया को देखकर ऐसा लगता है कि उनकी निजी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा अंदाजा लग रहा है कि मोहित रैना की शादी में परेशानी आ गई है। यही वजह मानी जा रही है कि मोहित रैना ने अपनी पत्नी अदिति शर्मा की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं।

मोहित रैना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जाए तो पत्नी अदिति के साथ उनकी कोई भी तस्वीर नहीं है। यहां तक कि मोहित ने अदिति के साथ अपनी पहली होली की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों क्या तलाक पर फैसला करने वाले हैं? फिलहाल इस मामले में अभी तक मोहित रैना की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी हैं।

साल 2022 में हुई मोहित रैना की शादी

साल 2022 में हुई मोहित रैना की शादी

याद दिला दें कि मोहित रैना और अदिति ने 1 जनवरी 2022 को इसी साल शादी की। दोनों ने शॉर्ट्स नोट्स पर शादी की थी। फैंस भी मोहित रैना के शादी के फैसले पर काफी हैरान थे।

मोहित रैना और अदिति शर्मा लव स्टोरी

मोहित रैना और अदिति शर्मा लव स्टोरी

अपनी शादी को लेकर मोहित रैना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरी और अदिति की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई।
हमारी बातचीत शुरू हुई और फिर रिश्ता आगे बढ़ा। मोहित ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान उन्होंने अदिति के माता-पिता से मुलाकात की थी।

मोहित रैना और मौनी रॅाय का अफेयर

मोहित रैना और मौनी रॅाय का अफेयर

आपको बता दें कि मोहित रैना और मौनी रॅाय के अफेयर की चर्चा भी काफी जोरों से उठ चुकी हैं।देवों के देव महादेव में मोहित रैना और मौनी रॅाय ने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया।

देवों के देव महादेव के बाद उरी से मिली लोकप्रियता

देवों के देव महादेव के बाद उरी से मिली लोकप्रियता

लेकिन दोनों ने कुछ सालों तक साथ रहने के बाद अलग रहने का फैसला लिया। मोहित ने अपने करियर पर फोकस किया। देवों के देव महादेव के बाद वह उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक में खास भूमिका में दिखाई दिए। इसके बाद उनकी चर्चा भौकाल 2 को लेकर हुई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X