गोलीबारी और दहशत में इस एक्टर का बीता बचपन, कश्मीर में मुश्किल दौर का किया सामने, बोले- स्कूल जलते देखा है...

Mohit Raina Childhood Memories: मोहित रैना टीवी के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि 'देवों के देव महादेव' सीरियल में भगवान शिव का किरदार निभा कर उन्होंने काफी पापुलैरिटी हासिल की है। लेकिन आप टीवी इंडस्ट्री के बाद वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी बेहतरीन काम कर रहे हैं। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बचपन के दोनों को याद किया था।
दरअसल आपको बता दें कि मोहित रैना का जन्म कश्मीर में हुआ था। 9 साल की उम्र तक उन्होंने वहीं से पढ़ाई पूरी की है। रणवीर अल्लाहबादिया के साथ पॉडकास्ट के दौरान मोहित से जब सवाल किया गया था कि क्या वह अपने होमटाउन कश्मीर को याद करते हैं? तब उन्होंने जवाब में कहा कि नहीं, अब ऐसा नहीं है।
मोहित रैना ने इस पर बात करते हुए आगे कहा था कि "जब मैं 8 या 9 साल का था तब कश्मीर छोड़ दिया था। मैंने अपना बचपन वहां पर बिताया है। ये वो वक्त था जब कश्मीर में इशू होने लगे और वह सभी के लिए काफी मुश्किल वक्त था। हमने भी मुश्किल वक्त देखा है। मुझे तो आज भी याद है और मैंने अपने स्कूल को भी जलते देखा है।"
अभिनेता ने आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा नहीं लगता है कि लोग इन चीजों को समझ सकते हैं। हम लोग सुबह स्कूल जाते वक्त इस बात को नहीं जानते थे की फायरिंग होने पर वापस कैसे आएंगे। मैंने बचपन से ही आर्मी देखी हुई है और जवान हमेशा हमारे आसपास ही रहा करते थे। इसी के चलते मैं सेना की वर्दी से बहुत प्यार करता हूं।"
मोहित बताते हैं कि कश्मीर में रहकर उन्होंने जिंदगी और मौत जैसी सिचुएशन को भी देखा है। एक्टर ने बताया था कि "जब आप 8 साल के बच्चे थे तो गली के एक किनारे पर माता-पिता के साथ खड़े हुए थे। वहीं दूसरे किनारे पर आपके भाई बहन खड़े थे। तभी अचानक से गोलीबारी शुरू हुई और आप समझ सकते हैं कि जिंदगी में कितनी सारी चीज मैंने देखी है।"


Click it and Unblock the Notifications











